BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस राज्य को मिली `मेडिसिन फ्रॉम द स्काई` प्रोजेक्ट की अनुमति, ड्रोन से होगी दवाओं की होम डिलीवरी

 इस राज्य को मिली `मेडिसिन फ्रॉम द स्काई` प्रोजेक्ट की अनुमति, ड्रोन से होगी दवाओं की होम डिलीवरी
Share

चेन्नई। तेलंगाना में जल्द ही ड्रोन के माध्यम से दवाओं की होम डिलीवरी शुरू होने जा रही है। अपने मेडिसिन फ्रॉम द स्काई प्रोजेक्ट को तेलंगाना सरकार संभवत: शनिवार से शुरू कर देगी। यह प्रोजेक्ट वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, नीति आयोग और हेल्थनेट ग्लोबल के साथ साझेदारी से शुरू किया जा रहा है। इसके तहत बियॉन्ड विजुअल लाइन ऑफ साइट ड्रोन फ्लाइट्स का प्रयोग करके विकाराबाद जिले के चिह्नित हवाई क्षेत्र में टीकों व दवाओं का वितरण किया जाएगा। 

इस प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले तेलंगाना सरकार ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से मंजूरी मांगी थी। जानकारी के तहत, मंत्रालय ने इसकी अनुमति दे दी है, जिसके बाद शनिवार को विकाराबाद जिले के पुलिस परेड ग्राउंड से प्रोजेक्ट का शुभारंभ किया जाएगा। परियोजना के शुरू होने से पहले ही आठ संघों में से तीन ब्लूडार्ट मेड एक्सप्रेस कंसोर्टियम, हेलीकॉप्टर कंसोर्टियम व क्यूरिसफ्लाई कंसोर्टियम विकाराबाद पहुंच चुके हैं। 
मेडिसिन फ्रॉम द स्काई प्रोजेक्ट वाला तेलंगाना पहला राज्य होगा। यहां दवाओं की डिलीवरी ड्रोन के माध्यम से होगी। लंबी दूरी और भारी पेलोड पर ड्रोन की क्षमता आंकने के लिए अधिकारी टेस्ट कर रहे हैं। 
 

Share

Leave a Reply