नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

इस बाघिन के दांत है सोने के,जानिए वो कैसे...

 इस बाघिन के दांत है सोने के,जानिए वो कैसे...
Share

हमने अक्‍सर इंसानों के दांत टूट जाने के बाद सोने, चांदी या किसी और तरह के दांत लगाने के बारे में सुना या पढ़ा होगा, लेकिन जर्मनी के मासवीलर शहर में एक बाघिन का आगे का दांत खिलौना चबाने के कारण टूट जाने से उसकी जगह सोने का दांत लगाया गया है। वह अपने नए सोने के दांत दिखाते हुए मुस्कुराती सी नजर आती है। 
खबरों के मुताबिक, बाघ के नुकीले दांत शिकार के लिए किसी भी चीज को फाड़ देने में सक्षम होते हैं। इटली के तस्करों से 5 साल पहले आजाद कराई गई बंगाल टाइगर कारा को इस महीने 2 सर्जरी कर सोने का दांत लगाया गया है। अगस्त में खिलौना चबाने से उसका आगे का दांत टूट गया था।
सर्जरी के 3 सप्ताह बाद वह सामान्य हो गई। पहली सर्जरी में 2 घंटे से ज्यादा का समय लगा, जबकि दूसरी सर्जरी के दौरान लगभग डेढ़ घंटे का समय लगा। 3 सप्ताह तक उसे बिना हड्डी का मांस खाने को दिया गया।
दांत लगने के बाद कारा काफी दिनों तक उसे चाटती रही, क्योंकि धातु के नए दांत के प्रति वह असहज महसूस कर रही थी। अब वह अपने नए सोने के दांत दिखाते हुए मुस्कुराती सी नजर आती है

Share

Leave a Reply