BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

इस बार का Valentine's Week इन 4 राशियों के कपल्स के लिए रहेगा बेहद खास, लव कपल्स को मिलेगा उनका मनचाहा प्यार

इस बार का Valentine's Week इन 4 राशियों के कपल्स के लिए रहेगा बेहद खास, लव कपल्स को मिलेगा उनका मनचाहा प्यार
Share

Valentine's Week 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक रहेगा. ये हफ्ता प्यार करने वालों के लिए बेहद खास होता है. कोई इस दौरान अपने प्यार का खुलकर इजहार करता नजर आता है तो कोई अपने रूठे हुए साथी को मनाने के लिए कुछ न कुछ खास करता है. लव कपल्स अपने-अपने तरीके से वैलेंटाइन सेलिब्रेट करते हैं. लव बर्ड के लिए ये दिन किसी फेस्टिवल से कम नहीं होते. जानिए ये हफ्ता किन 4 राशियों के लव कपल्स के लिए खास होने वाला है.

मिथुन राशि:
ये वैलेंटाइन वीक इस राशि वालों के लिए खास होने वाला है. आप अपने प्यार का खुलकर इजहार करते नजर आएंगे. अगर आप लव रिलेशन में हैं तो आप अपने पार्टनर को अपने घरवालों से मिलवाने का सोच सकते हैं. घर वालों को आपकी पसंद अच्छी लगेगी. शादीशुदा जातकों की बात करें तो उनके संबंध भी अपने जीवनसाथी के साथ मजबूत रहेंगे.

कर्क राशि:
ये सप्ताह लव कपल्स के लिए काफी खास रहने वाला है. प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं. ये सप्ताह घर वालों से शादी की बात करने के लिए अच्छा दिखाई दे रहा है. हर महत्वपूर्ण फैसले में जीवनसाथी का साथ मिलेगा. आप अपने पार्टनर के साथ काफी रोमांटिक रहेंगे.

सिंह राशि:
आपके प्रेम संबंध के लिए भी ये सप्ताह काफी अनुकूल रहेगा. आप अपने रिश्ते की बात अपने परिवार वालों से कर सकते हैं. परिवार वालों से बातचीत का फायदा भी मिलेगा. जो जातक सिंगल हैं वो इस दौरान किसी को प्रपोज कर सकते हैं. सामने वाले से भी सकारात्मक जवाब मिलने के आसार हैं.

कन्या राशि:
ये सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए सुखद रहेगा. अगर आप सिंगल हैं तो इस सप्ताह किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है. शादीशुदा जातकों के संबंध भी मजबूत होंगे. ये सप्ताह प्यार करने वालों के लिए रोमांस से भरा रहेगा. अपने साथी के साथ आप घूमने फिरने की भी योजना बना सकते हैं.


Share

Leave a Reply