BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

नहीं रहे यह दिग्गज अभिनेता... 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नहीं रहे यह दिग्गज अभिनेता... 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Share

 मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले अब हमारे बीच नहीं रहे. 82 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है. बता दें कि उन्हें विक्रम बीते 15 दिनों से पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. लीवर से जुड़ी एक गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था.विक्रम गोखले ने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था. उनकी फिल्मों में 1990 की अमिताभ बच्चन अभिनीत ‘अग्निपथ’ और 1999 में सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत ‘हम दिल दे चुके सनम’ भी शामिल हैं.विक्रम गोखले ने 26 साल की उम्र में अभिनय के क्षेत्र में पहला कदम रखा था. 1971 में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. उनकी पहली फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ थी, जिसका नाम था परवान.विक्रम गोखले को 2013 में मराठी फिल्म, अनुमती में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था. गोखले एक्टर चंद्रकांत गोखले के बेटे थे.विक्रम गोखले को 2011 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. उन्होंने 2010 में मराठी फिल्म आघात से अपने निर्देशन की शुरुआत की थी.गोखले की परदादी दुर्गाबाई कामत भारतीय पर्दे की पहली महिला अभिनेत्री थी. विक्रम गोखले की परदादी दुर्गाबाई कामत भारतीय पर्दे की पहली महिला अभिनेत्री थी. जबकि उनकी दादी कमलाबाई गोखले भारतीय सिनेमा की पहली महिला बात कलाकार थी.विक्रम गोखले ने 1985 में दूरदर्शन की एक धारावाहिक नटखट नारद में महाविष्णु का अभिनय किया था. जिसे आज भी याद किया जाता है.


Share

Leave a Reply