BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पिछले 40 सालों में एक मिनट के लिए भी नहीं सोयी है ये महिला! इलाज के दौरान डॉक्टरों ने

पिछले 40 सालों में एक मिनट के लिए भी नहीं सोयी है ये महिला! इलाज के दौरान डॉक्टरों ने
Share

उर्दू अदब के एक मशहूर शायर हैं अंजुम सलीमी. उनका एक शेर काफी फेमस है. वो कहते हैं- “उम्र की सारी थकन लाद के घर जाता हूँ, रात बिस्तर पे मैं सोता नहीं मर जाता हूँ.” नींद (Sleep) हर किसी को बहुत प्यारी होती है. दिनभर काम करने के बाद जब इंसान रात में घर जाता है तो चैन की नींद सोना चाहता है. सिर्फ इंसान ही नहीं, पशु-पक्षी भी रात को अपने घर लौटकर सोते हैं. चैन की नींद मिलना भी नसीब की बात है. हाल ही में एक महिला (Woman) सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी चर्चा में बनी हुई हैं. वो इसलिए कि इस महिला को चैन की नींद तो दूर, नींद ही नहीं आती है!



जी हां, आपने सही पढ़ा. चीन के हेनान (Henan) प्रांत की रहने वाली ली ज्हानयिंग (Li Zhanying) दावा करती हैं कि वो पिछले 40 सालों से नहीं सोयी हैं. हालांकि लोगों को उनके इस दावे पर विश्वास करने में मुश्किल हो रही है मगर उनके पति का भी यही कहना है कि ली को उन्होंने कभी सोते हुए नहीं देखा. ली फिलहाल अपने चालीसवें साल में हैं. वो बताती हैं कि जब वो 5-6 साल की थीं तबतक उन्हें नींद आती थी. मगर उसके बाद से उन्हें नींद नहीं आई और पिछले 40 सालों (40 years) से वो एक मिनट के लिए भी नहीं सोयी हैं. वो कहती हैं कि सोना अब उनके लिए एक धुंधली सी याद बन गई है.

ली के पति ने कहा- “पत्नी को कभी नहीं सोते देखा”
ली अपने गांव में काफी फेमस हैं. लोग उनके इस दावे को कई बार टेस्ट भी करने की कोशिश करते हैं मगर वो हार जाते हैं. एक बार कुछ लोग इस बात को देखने के लिए कि ली सोती हैं या नहीं, उनके साथ सड़क के किनारे लाइट के नीच ताश खेलने लगे. जब ज्यादा रात हुई तो कुछ लोग वहीं सो गए जबकि कुछ लोग घर चले गए मगर ली जगती रहीं. ली के पति लियू सुओक्विन ने भी इस बात का दावा किया है कि उनकी पत्नी सोती नहीं हैं. जब से उनकी शादी हुई है तब से वो देख रहे हैं कि ली समय बिताने के लिए रात में भी घर का काम करती रहती हैं. जब ली की इस समस्या के बारे में उनके पति को पता चला तो वो उनके लिए नींद की गोलियां भी ले आए मगर उनको उससे भी फायदा नहीं हुआ.

डॉक्टरों ने उठाया ली के राज से पर्दा
ली ने कई डॉक्टरों के दिखाया मगर उनकी इस बिमारी के बारे में कोई भी नहीं बता पाया. लेकिन हाल ही में ली ने बीजिंग के अस्पताल में चेकअप करवाया तब जाकर उनकी इस अजीबोगरीब समस्या से पर्दा उठा. डॉक्टरों ने ली को 48 घंटे तक अस्पताल में मॉनिटर करने के लिए रखा और उसके बाद उन्होंने एक बड़े राज से पर्दा उठा दिया. डॉक्टरों ने पता लगाया कि ली सोती हैं, मगर वैसे नहीं जैसे आम लोग सोते हैं. डॉक्टरों ने बताया कि जिस प्रकार लोग नींद में चलते और बोलते हैं उसी प्रकार ली भी करती हैं. उन्हें बेहद हल्की नींद आती है मगर वो आंख बंद कर के नहीं, आंख खोलकर सोती हैं. इस दौरान उनके दिमाग और शरीर के कई हिस्से नींद की अवस्था में चले जाते हैं. डॉक्टरों ने पाया कि जब ली अपने पति से बात कर रही थीं तब उनके आंखों की पुतलियां सिकुड़ गई थीं. इससे उन्होंने नोटिस किया कि वो उस वक्त सो रही हैं. हालांकि डॉक्टरों ने कहा कि ली पूरे दिन में 10 मिनट के ज्यादा आंखें बंद नहीं करती हैं इसलिए उनका ये दावा एक तरह से सही है कि वो पिछले 40 साल से सोयी नहीं हैं मगर वैज्ञानिक तौर पर उनका दिमाग और शरीर के अंग उसी प्रकार आराम की स्थिति में चले जाते हैं जिस प्रकार आम आदमी के केस में सोते वक्त उसके अंग होते हैं.

Share

Leave a Reply