BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ये काम करने से AC चलाने के बाद भी बिजली का बिल आएगा कम

ये काम करने से AC चलाने के बाद भी बिजली का बिल आएगा कम
Share

इस समय देश में गर्मी काफी तेजी से बढ़ रही है. लॉकडाउन की वजह से लोग अपने-अपने घरों में है. गर्मी के मौसम में AC (एयर कंडिशनर) ही राहत दिला सकता है. गर्मी से बचने के लिए लोग AC का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं. लेकिन लम्बे समय तक AC के चलने से बिजली की खपत काफी बढ़ जाती है. आइए में यहां हम आपको कुछ खास ऐसे टिप्स बता रहे हैं जो AC चलाते समय बिजली की बचत कर सकते हैं.


22- 24 डिग्री सेल्सियस पर सेट करें AC का तापमान


AC चलाते समय तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस पर सेट करने पर बिजली की बचत होती है. आपको बता दें की AC के लिए 24 डिग्री सेल्सियस को एक आदर्श तापमान माना गया है. आप AC को ऑटो मोड पर सेट करें जिससे AC में लगे थर्मोस्टेट की मदद से वह पहले कमरे के तापमान को चेक करता है और जब तापमान एक सही लेवल पर पहुंच जाता है जिसके बाद कंप्रेसर को बंद हो जाता है.


AC की सफाई है बेहद जरूरी


AC जितना साफ़ होगा उतनी ही बेहतर कूलिंग मिलेगी, लेकिन अगर AC का फिल्टर गन्दा हुआ तो हवा को फ़िल्टर के अंदर जाने वाले बाहर निकलने में काफी ताकत लगानी पड़ती है, ऐसे में कम्प्रेसर का काम बढ़ जाता है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है.


AC के साथ पंखा जरूर चलायें


AC चलाते समय पंखा जरूर चालू रखें, ऐसा करने से हवा पूरे कमरे में आसानी से पहंच जायेगी और AC पर भी कम बोझ पड़ता है. इतना ही नहीं कमरा ठंडा होने पर आप AC को बंद कर सकते हैं जिससे बिजली की भी बचत होगी.


एनर्जी सेवर बटन का इस्तेमाल


आजकल ज्यादातर AC में एनर्जी सेवर फीचर दिया होता है, AC चलाने के बाद जब कमरा ठंडा हो जाए तो सेवर बटन को दबा दें इससे AC बिजली की खपत को कम करेगा.

 


Share

Leave a Reply