शराब पीने वालों को आज से चुकानी होगी ज्यादा कीमत , सरकार ने किया जारी किया ऐलान
चेन्नई : देश में महंगाई बढती जा रही है। खाद्य पदार्थ के साथ अब पेट्रोल -डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे है। इस बीच अब यह संभावना जताई जा रही है कि 10 मार्च के बाद पेट्रोल के दाम बढ़ सकते हैं। इससे पहले ही शराब महंगा हो गया है। तमिलनाडु सरकार ने शराब की कीमतों को बढ़ाने का फैसला लिया है। राज्य में अब शराब पीने वालों को आज से ज्यादा कीमत चुकानी होगी। बता दें कि तमिलनाडु सरकार ने 5 मार्च को हुई कैबिनेट की बैठक में शराब की कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया था। वहीं आज से यह लागू हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज से तमिलनाडु राज्य में शराब की 180 मिलीलीटर की बोतल पर 10 रुपए, 375 मिलीलीटर की बोतल के लिए 20 रुपए और 750 मिलीलीटर की बोतल पर 40 रुपए बढ़ गए हैं। इसके साथ ही बीयर की कीमतों में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। राज्य सरकार का कहना है कि फिलहाल ये बढ़ोतरी सिर्फ आईएमएफएल ब्रांडों तक ही सीमित होगी।
देश की राजधानी दिल्ली में शराब के सस्ती होने पर अचानक से शराब की डिमांड बढ़ गई थी। दिल्ली में 35 प्रतिशत की छूट से मदिरा प्रेमियों की खुशी का ठिकाना नहीं था। इस बीच राज्य सरकार ने कोर्ट से आर्डर लेकर शराब में छूट पर रोक लगा दी। अब संभावना जताई जा रही है कि पेट्रोल डीजल के रेट बढ़ने के बाद शराब के दाम बढ़ सकते हैं।
बता दें कि तमिलनाडु की सत्तासीन डीएमके सरकार द्वारा शराब की कीमतों में यह पहली बढ़ोतरी है। पिछली बार मई 2020 में बढ़ोतरी हुई थी। तमितलनाडु में शराब बिक्री पर नजर डाले तो राज्य में तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के बैनर तले बेची जाती है। पिछली बार मई 2020 में बढ़ोतरी हुई थी।







.jpeg)












