नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर, मुंबई को फिर दहलाने की साजिश

ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस हाई अलर्ट पर, मुंबई को फिर दहलाने की साजिश
Share

मुंबई | देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मुंबई स्थित ताज होटल को बम से उड़ाने का धमकी भरा फोन आया है। ये फोन पाकिस्तान से ताज होटल में आया है। फोन पर शख्स ने कहा, कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुआ आतंकी हमला सभी ने देखा। अब ताज होटल में 26/11 जैसा हमला एक बार फिर होगा। 

यह कॉल आते ही तुरंत ताज होटल ने मुंबई पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मुंबई पुलिस ने ताज होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस और होटल के स्टाफ ने आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी है। इसके आलावा दक्षिण मुंबई में पुलिस ने नाकाबंदी बढ़ा दी है।
पाकिस्तान के कुछ लोग एक नाव के जरिये मुंबई में दाखिल होते है। उन्होंने 26 नवंबर 2008 में मुंबई की ताज होटल, ओबेरॉय होटल, सीएसटी स्टेशन, लियोपोल्ड कैफ़े, मेट्रो सिनेमा, मुंबई छाबड हाउस, और टाइम्स ऑफ़ इंडिया के पीछे इन आतंकियों की हमला किया। यह हमला करीब 60 घंटे चला था, इस हमले में 166 लोग मरे और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। मुंबई आतंकी हमले में आतंकी अजमल कसाब को मुंबई पुलिस से जिन्दा पकड़ा था। उससे भारतीय जाँच एजेंसियों ने घटना के बारे में पूछताछ की थी। इस हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का पता चला था। कसाब को 21 सितंबर 2012 की सुबह पुणे की यरवदा जेल में फांसी के फंदे पर लटका दिया गया।

Share

Leave a Reply