आरक्षक को दी जान से मारने की धमकी, जुर्म दर्ज
महासमुंद। सिंघोड़ा थाने में पदस्थ एक आरक्षक के घर के सामने शुक्रवार रात शराब के नशे में अपशब्द कहने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरक्षक ने सरायपाली थाने में मामले की शिकायत की थी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघोड़ा थाने में पदस्थ आरक्षक सरोज कुमार बारीक अवकाश पर अपने ग्राम प्रेतनडीह गया था। यहां के निवासी राजीव भोई पिता शंकर्षण भोई ने शुक्रवार को उनके घर के सामने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरक्षक ने मामले की शिकायत सरायपाली थाने में दर्ज कराई। युवक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 506, 294, 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।







.jpeg)












