BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

धमकी भरे पत्र ने उड़ाए होश, स्टेशन में चला सघन चेकिंग अभियान...

धमकी भरे पत्र ने उड़ाए होश, स्टेशन में चला सघन चेकिंग अभियान...
Share

मेरठ: यूपी के मेरठ में सिटी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर 3:30 बजे डाक से पहुंचे धमकी भरे पत्र ने सबके होश उड़ा दिए। इस पत्र में मेरठ सहित कई जिलों में रेलवे स्टेशनों को 26 नवंबर और छह दिसंबर को धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसको लेकर जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग कराई है।

मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक के नाम से भेजे गए इस पत्र में लिखा है कि मैं अपने जिहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा। खुदा मुझे माफ कर देना, हम हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे। 26 नवंबर को गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहापुर सहित कई रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ा देंगे। छह दिसंबर को अयोध्या के हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत यूपी के कई मंदिरों को बम से उड़ा देंगे। हालांकि इससे पहले तीन धमकी भरी चिट्ठी रेलवे स्टेशन पर आई है।

इस पत्र को पढ़ने के बाद स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ ने बम डिस्पोजल की टीम को लेकर रेलवे स्टेशन पर संघन चेकिंग अभियान चलाया।

बताया है कि मंगलवार दोपहर में डीआरएम डिमी गर्ग ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। जीआरपी प्रभारी विजय कांत सत्यार्थी ने बताया कि संवेदनशील मामले को देखते शाम को सभी ट्रेनों में चेकिंग कराई गई है। वहीं, प्लेटफार्म पर मेटल डिटेक्टर की मदद से यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई है।


Share

Leave a Reply