नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

फेल करने की धमकी देकर स्कूल के प्रिंसिपल ने 9वीं कक्षा की छात्रा से किया रेप...पुलिस ने किया अरेस्ट

फेल करने की धमकी देकर स्कूल के प्रिंसिपल ने 9वीं कक्षा की छात्रा से किया रेप...पुलिस ने किया अरेस्ट
Share

 गुजरात: गुरु शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला एक मामला गुजरात के बंबाखान से सामने आया है, जहां 9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ स्कूल के प्रिंसिपल ने तीन बार रेप किया। शिकायत मिलने पर भरूच सिटी बी डिवीजन थाने की पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ रेप के साथ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर अरेस्ट कर लिया है। आरोपी ने यह वारदात पीड़िता बच्ची को परीक्षा में फेल करने की धमकी देकर अंजाम दिया है।

तीसरी बार रेप के इरादे से अपने ऑफिस में बुलाया और
पुलिस ने बताया कि बंबाखान के सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ने वाली छात्रा को आरोपी प्रिंसिपल काफी समय से प्रताड़ित कर रहा था, उसने दो बार फेल करने की धमकी देकर स्कूल के अंदर ही पीड़िता के साथ रेप किया। आरोपी ने तीसरी बार भी उसे रेप के इरादे से अपने ऑफिस में बुलाया और पकड़ लिया, लेकिन इस बार पीड़िता विरोध करते हुए भाग गई और अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ पुलिस में पीड़िता ने शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी की पहचान रंजीत उर्फ राकेश परमार के रूप में हुई है।

फेल करने की धमकी देकर करता था रेप
पुलिस की पूछताछ और जांच पड़ताल के दौरान सामने आया कि प्रिंसिपल स्कूल में पढ़ने वाली कई छात्राओं के साथ इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। वह छात्राओं को फेल करने की धमकी देकर उन्हें अपने आफिस में बुलाता था और फिर उनके साथ रेप करता था। एएसपी भरूच विकास सुंडा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 10 सितंबर को रेप की धारा 376(3), 376(2)(f), 376(2)(n) के अलावा बाल यौन उत्पीड़न (POCSO)एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।


Share

Leave a Reply