कबाड़ से भरा दो ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, जाने पूरी खबर
कोरबा। राताखार में कबाड़ से भरा दो ट्रक देखा गया। पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिसमें में एक रायपुर का कबाड़ व्यवसायी शामिल है। कोतवाली पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली थी कि राताखार में कबाड़ से भरा दो ट्रक देखा गया है। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस राताखार रोड पर नाकेबंदी कर ट्रक क्रमांक सीजी 10 एएल 3450 और सीजी 10सी 9284 को रोककर जांच पड़ताल की। दोनों ट्रक में 300 च्ंिटल से अधिक कबाड़ लोड था। पुलिस ने आवश्यक कागजात मांगाए पर दोनों ट्रक के चालक बिलासपुर हिर्री निवासी मनहरण दास महंत पिता बुधराम महंतए गीता प्रसाद साहू पिता देवलाल साहू कागजात नहीं दिखा पाए। पुलिस ने रायपुर के कबाड़ व्यवसायी फि रोज खान पिता सिराज खान को भी गिरफ्तार किया है। ट्रक में लोड सामान चोरी का होने के संदेह में 41.1.4, 379 के तहत तीनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। लाखों के कबाड़ से भरे दोनों ट्रक को कोतवाली परिसर में खड़ा कर दिया गया है। वहीं आरोपितों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कर दिया गया है।







.jpeg)












