अवैध रूप से शराब रखने के जुर्म में तीन गिरफ्तार, 35 पाव देशी व अंग्रेजी शराब एवं 4 अद्धी देशी जब्त
रायपुर। आजाद चौक व सेज बहार थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब के साथ पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 35 पाव देशी व अंग्रेजी व 4 अद्धी शराब जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर आजाद चौक थाना पुलिस ने 24 अक्टूबर को बगीचापारा रामकुंड में अमर सिंह निर्मलकर 65 वर्ष पिता टापलाल निर्मलकर को गिरफ्तार कर उसके पास से 29 पाव अंग्रेजी शराब जब्त किया गया है। वहीं सेजबहार थाना क्षेत्र में बाजार चौक सिवनी के पास कृष्णा पटेल 27 वर्ष पिता दुलाल पटेल को गिरफ्तार कर उसके पास 6 पाव देशी शराब जब्त किया गया है व राजा तालाब सिवनी सेजबहार में राजू साहू 35 वर्ष पिता स्व. राजी साहू को गिरफ्तार कर आरोपी के पास से 4 अध्धी देशी शराब जब्त किया गया है। अवैध रूप से शराब रखने के जुर्म में तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34-1 की तहत कार्रवाई किया गया है।







.jpeg)












