बाइक सवार तीन लोगों ने कारपेंटर पर चलाई ताबडतोड़ गोलियाँ, कारपेंटर की हुई अस्पताल ले जाते वक्त मौत
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में एक कारपेंटर पर बाइक पर सवार तीन लोगों ने घात लगाकर हमला किया और उसे गोलियों से भून डाला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश ने आज यहां कहा कि घटना के बाद आरोपी शहर की तरफ भाग निकले। आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाकर घेराबंदी शुरू कर दी गई है।
थाना सुनगढ़ी इलाके के नौगवां पकडिय़ा निवासी इमरान लकड़ी मंडी स्थित एक आढ़त पर कारीगरी का काम करता है। गुरुवार की देर शाम इमरान करबला से होते हुए अपने घर नौगवां जा रहा था। वह जब करबला ग्राउंड के पास पहुंचा की घात लगाए बाइक पर सवार तीन लोगों ने उसे देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग में इमरान वहीं गिरकर तड़पने लगा और आरोपी उसे मृत समझ बाइक से ईदगाह की तरफ भाग निकले।
कुछ लोग आरोपियों को पकडऩे दौडे,तब तक आरोपी ईदगाह फाटक के रास्ते शहर के अंदर दाखिल हो गए। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे बरेली अस्पताल भेजा लेकिन उसकी रास्ते मे मौत हो गई। पुलिस की एक टीम ने आरोपियों के घर में दबिश दी। उनके घरों में ताले लगे हैं ।







.jpeg)












