BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन करने पर BJP के तीन विधायक को लिया गया हिरासत में

लॉकडाउन में नियमों का उल्लंघन करने पर BJP के तीन विधायक को लिया गया हिरासत में
Share

सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में रविवार को तीन विधायकों को लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। हालांकि, बाद में तीनों को छोड़ भी दिया गया। ये तीन विधायक- शंकर घोष, आनंदमय बर्मन और शिखा चट्टोपाध्याय हैं। तीनों उत्तरी बंगाल में राज्य सरकार के खिलाफ कोरोना की बढ़ती मौतों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ घंटों के बाद तीनों विधायकों को हिरासत से रिहा कर दिया गया था। सिलीगुड़ी के सफदर हासमी चौक पर बैठकर विरोध करने के बाद दौरान विधायकों को पकड़ा गया। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन के दौरान वे सभी कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन कर रहे थे और उनके आस-पास लोगों की भीड़ भी नहीं थी।
बीजेपी पर हमला बोलते हुए तृणमूल के वरिष्ठ नेता गौतम ने कहा कि इन विधायकों ने अपने क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात किया है, क्योंकि लॉकडाउन जैसे समय में उन्होंने विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। उन्होंने कहा, ''लोगों को बीजेपी नेताओं का असली चेहरा देखना चाहिए। ये वायरस के प्रसार को लेकर कम परेशान हैं।''
उन्होंने आगे कहा कि ये नेता केवल संकट की स्थितियों का राजनीतिकरण करने में विश्वास करते हैं। राज्य सरकार महामारी से लड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। रविवार को बंगाल में 15 दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया है। सरकार ने कई कड़े कदम उठाए हैं, जिससे कोरोना का प्रसार रोका जा सके।

 


Share

Leave a Reply