BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तिरंगा झंडा लगाते समय हाईड्रोलिक मशीन टूटने से तीन की मौत

तिरंगा झंडा लगाते समय हाईड्रोलिक मशीन टूटने से तीन की मौत
Share

ग्वालियर: आज सुबह महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां नगर निगम की बिल्डिंग पर 60 फीट की ऊॅचाई पर लगे राष्ट्रीय ध्वज की डोर बदलते समय हाईड्रोलिक मशीन की ट्रॉली से चार लोग उससे पास बने डाक भवन की छत पर गिर गए जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा हाईट्रोलिक मशीन का जैक टूटने की वजह से क्रेन का बैलेंस बिगड जाने के कारण हुआ है। घटना के बाद जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। इसके पहचान प्रदीप राजौरिया, कुलदीन डंडोतिया तथा विनोद शर्मा के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से कर्मचारियों में भारी आक्रोष है। बताया जा रहा है कि इस बिल्डग पर नियमित रूप से झंडा लगा रहता है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरानी डोरी को बदला जा रहा था जिसके कारण से यह हादसा हुआ। कर्मचारियों की नाराजगी को देखते हुए घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।


ग्वालियर में महाराज बाड़ा स्थित पोस्ट ऑफिस पर मशीन अनलोड करते समय हुई दुर्घटना में 3 कर्मचारियों के निधन व 3 लोगों के घायल होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुरूख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति, परिजनों को संबल देने व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। ग्वालियर दौरे पर रहे प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट भी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं। घटना के बाद से नगर निगम के कर्मचारी प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। बताया जाता है कि संभागायुक्त ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। पुलिस ने हंगामा बढ़ते देखा तो तत्काल भीड़ को दूर खदेड़कर निगम अफसरों को बाहर निकाला। उन्होंने घटना की जानकारी लेने के साथ ही घायल कर्मचारी के उपचार के पर्याप्त इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही पीडि़त परिवारों से भी चर्चा की है। शहर में पंद्रह अगस्त की तैयारियां जारी हैं। इसके तहत महाराज बाड़ा स्थित नगर निगम कार्यालय पर भी ध्वजारोहण की तैयारी चल रही थी। शनिवार को सुबह दमकल अमले की हाइड्रोलिक मशीन मंगाई गई थी। इस हाइड्रोलिक मशीन पर चढ़कर कुछ कर्मचारी इमारत पर तिरंगा लगाने के लिए चढ़े थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल एवं प्रभारी नगर निगम आयुक्त मुकुल गुप्ता मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद घटना स्थल पर पहुॅचे नगर निगम के प्रभारी आयुक्त मुकुल गुप्ता को आक्रोशित भीड ने घेर लिया। कुछ लोगों ने आयुक्त के साथ अभद्रता करने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यहीं नहीं आक्रोशित भीड ने दलकल कर्मचारियों तथा अधिकारियों के कारण मारपीट करने का प्रयास किया।

हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मामले में फायर अधिकारी निलंबित
ग्वालियर। शनिवार को पूर्व निगम मुख्यालय भवन महाराज बाड़ा पर राष्ट्रीय ध्वज सही करते समय फायर ब्रिगेड विभाग का हाईड्रोलिक प्लेटफार्म पलटने के कारण हुई दुर्घटना में 03 निगम कर्मचारियों की मृत्यु हो गई एवं 01 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल है। उक्त घटना फायर ब्रिगेड विभाग की लापरवाही प्रदर्शित करता है। अत: उक्त कृत्य के लिये उमंग प्रधान, सहायक फायर ऑफीसर कार्यरत प्रभारी फायर ऑफीसर को म.प्र. सिविल
सेवा वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम 1966 के नियम 9 अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि मंण इनका मुख्यालय सा.प्र.विभाग रहेगा एवं नियमानुसार निर्वाहन भत्ता पाने की पात्रता होगी।


Share

Leave a Reply