बड़ी खबर : ओडिशा से आये तीन मजदूर रैपिड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए गए, टेस्ट के लिए स्वाब सैंपल भेजा गया एम्स
महासमुंद | छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में उस वक्त हड़कंप की स्थिति पैदा हे गई कि जब वहां तीन कोरोना संदिग्ध मिलने की खबर फैली। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों ओडिशा के प्रवासी मजदूर बताये जा रहे हैं। तीनों ही मजदूरों के सैंपल को राजधानी रायपुर के एम्स में जांच के लिए भेज दिया गया है। बताया जाता है कि ओडिशा से आये तीनों मजदूरों का प्रशासन ने रेपिट टेस्ट कराया जिसमें वे पाजीटिव पाये गये हालांकि एम्स में स्वाब सैंपल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी पुष्टि। इधर रेपिट कीट में पाये गये पाजीटिव एक मजदूर बागबाहरा ब्लाक का और दो मजदूर पिथौरा ब्लाक का है। जिसके बाद प्रशासन ने पूरे इलाकों को सील कर जांच में जुटा है।







.jpeg)












