3 लाख के इनामी नक्सली कमांडर के साथ 1 महिला सहित तीन माओवादी गिरफ्तार
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले में नक्सल ऑपरेशन में लगे सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। फोर्स ने महिला नक्सली कोसी उर्फ शांति सहित तीन बड़े माओवादियों को गिरफ्तार की है। इनमें 3 लाख के इनामी डिप्टी कमांडर हड़मा भी शामिल है। सभी नक्सली 12 मामलों में आरोपी हैं। सभी को नहाड़ी की जंगलों से गिरफ्तार किया गया है। अरनपुर थाना क्षेत्र का ये मामला है।







.jpeg)












