एक ही परिवार के तीन सदस्य निकले कोरोना संक्रमित, हाल ही में लौटे थे मुंबई से, जाने कहा की है यह खबर
जालना | महाराष्ट्र के जालना में मुंबई से लौटे एक ही परिवार के तीन सदस्य गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एक महिला अपने पति और देवर के साथ मुंबई से अपने गांव लौटी जिसके बाद तीनों को कोरोना वायरस के लक्षण दिखने के बाद सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों की जांच रिपोर्ट आज आई जिसमें वे संक्रमित पाये गये। कोरोना वायरस के नये मामले आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 44 हो गई है।







.jpeg)












