राजधानी से तीन नाबालिग लापता, गुम इंसान का मामला दर्ज
रायपुर। टिकरापारा व खमतराई थाना क्षेत्र से तीन नाबालिगों के लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार शिवनगर संतोषीनगर टिकरापारा निवासी पीडि़त 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि किसी ने प्रार्थी की बेटी 17 वर्ष को बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर जांच के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। इसी तरह विजयनगर भनपुरी निवासी 26 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की भतीजी 14 साल 3 दिन को किसी ने बहलाफुसलाकर अपहरण कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुम इंसान का मामलादर्ज कर लिया है। वहीं विजय नगर भनपुरी में पिता 36 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की बेटी 11 साल 1 दिन को बहला फुसलाकर किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध कायम कर गुम इंसान का मामला दर्ज कर लिया है।







.jpeg)












