पिकनिक मनाने गए छ: में से तीन बच्चों की झील में डूबने से मौत
छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित गरमेटा मंदिर के पास गत दिवस सुबह पिकनिक मनाने पहुंचे छ: बच्चों में से तीन की झिरिया में डूबकर मौत हो गई। जिनके शव देर रात काफी मशक्कत के बाद निकाले जा सके। बताया गया है कि तीनों लड़कों को पानी में डूबता देख उनके अन्य तीन साथी मौके से भाग खड़े हुए। उन्होंने डर के कारण उक्त हादसे की जानकारी किसी को नहीं दी। देर शाम तक जब तीनों बच्चे घर नहीं पहुंचे तक उनकी तलाश शुरू की गई।
एसडीओपी डॉ. संतोष डेहरिया के अनुसार यश साहू पिता जीवन साहू (14) अपने पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था। उनमें से एक दोस्त का बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद तीन लड़के झिरिया में नहाने गए और गहरे पानी में डूब गए। उन्हें डूबता देखकर बाहर खड़े तीन लड़के डर गए और चुपचाप घर आकर सो गए। जब शाम तक तीनों लड़के अपने घर नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई।







.jpeg)












