15 साल की एक लड़की का अपहरण कर होटल ले जाकर तीन लोगों ने किया गैंगरेप
मुजफ्फरनगर। यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में 15 साल की एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की है. आरोपी शिव, विशाल और अंकित के खिलाफ पोक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के हैं. पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, तीनों ने पहले गांव से उनकी बेटी का अपहरण किया और फिर उसे पड़ोसी राज्य के रुड़की शहर स्थित एक होटल ले गए. रेप करने के बाद उन्होंने पीड़िता को राजमार्ग पर छोड़ दिया.







.jpeg)












