चलती शव वाहन में आदिवासी शिक्षिका से तीन लोगों ने किया गैंगरेप,कहा हुई ये शर्मशार घटना पढ़े ये खबर
कवर्धा. निर्भया मामले में आरोपियों की लगातार टलती फांसी की तिथि से लोगों ने वैसे ही आक्रोश पनप रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के वनांचल में निर्भया जैसा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने मिलकर स्कूल में पढ़ाने वाली बैगा युवती के साथ शव वाहन सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में बैगा युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आदिवासी युवती शाला संगवारी योजना के तहत बच्चों को पढ़ाती है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार शव वाहन में तीनों आरोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि युवती से दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने जंगल में ही छोड़ दिया था। वहां से जैसे-तैसे युवती वापस आई और तरेगांव थाना में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।







.jpeg)












