नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

महिला जनपद सदस्य प्रत्याशी समेत 3 लोगो का अपहरण, मचा हड़कंप, जाने कहा की है ये खबर

 महिला जनपद सदस्य प्रत्याशी समेत 3 लोगो का अपहरण, मचा हड़कंप, जाने कहा की है ये खबर
Share

पत्थलगांव । नगरीय निकय चुनाव संपन्न होने के बाद छत्तीसगढ़ में त्रिस्तररीय पंचायत चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। उम्मीदवार लगातार अपने चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर जनता को अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच पत्थलगांव इलाके से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। खबर है कि एक महिला जनपद प्रत्याशी सहित तीन लोगों का अपहरण हो गया है। मामले को लेकर परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार रजनी सिदार पत्थलगांव इलाके से जनपद सदस्य प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में उतरी हैं। लेकिन बुधवार रात अज्ञात लोगों ने रजनी सिदार सहित तीन लोगों का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि अपहरणकर्ताओं ने बुलडेगा गांव में इस घटना को अंजाम दिया है।
मामले में फिलहाल शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी परिजनों ने किसी पर शंका या आरोप नहीं लगाया है। वहीं, पुलिस शिकायत दर्ज कर रजनी सिदार की तलाश में जुट गई है।
 

Share

Leave a Reply