BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी विश्व बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में पहुंचे , पढ़े विस्तार से ...

छत्तीसगढ़ के तीन खिलाड़ी विश्व बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में पहुंचे , पढ़े विस्तार से ...
Share

भिलाई : छत्तीसगढ़ के तीन खिलाडिय़ों ने बीडब्लूएफ वल्र्ड चैम्पियनशिप के लिए क्वालिफाई किया है। इनमें जूही देवांगन, वेंकट गौरव और संयम संयम शुक्ला शामिल हैं। जूही और वेंकट जहां भिलाई से हैं वहीं संयम रायपुर से हैं। यह चैम्पियनशिप स्पेन के ह्यूडएलवा शहर में 12 से 19 दिसम्बर तक होने वाली है। तीनों खिलाड़ी शनिवार को स्पेन के लिए रवाना हुए 

जूही एवं वेंकट की जोड़ी मिक्स्ड डबल्स में तथा संयम शुक्ला एवं अरुण जार्ज (केरल) डबल्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। छत्तीसगढ़ के तीनों खिलाडिय़ों का चयन अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर किया गया है।

उल्लेखनीय है कि तीनों खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में अनेक मेडल प्राप्त कर चुके हैं। जूही एवं वेंकट मेक्सिको, बहरीन एवं नेपाल में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। वहीं संयम शुक्ला ने डच ओपन, मालदीव्स इंटरनैशनल चैलेंज, इंडिया इंटरनेशनल में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं। जूही के पिता जयंत देवांगन स्वयं अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिन्टन खिलाड़ी एवं कोच हैं। यह पहला अवसर है जब पिता और पुत्री दोनों 2021 वल्र्ड चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 


Share

Leave a Reply