नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रायपुर के पास खेत में मिली एक युवक की तीन से चार दिन पुरानी लाश, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस...

 रायपुर के पास खेत में मिली एक युवक की तीन से चार दिन पुरानी लाश, मर्ग कायम कर जाँच में जुटी पुलिस...
Share

रायपुर| राजधानी के माना थानाक्षेत्र के ग्राम बरौदा में एक युवक की लाश मिली है। इलाके में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इलाके के लोगों ने शव को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि लाश तीन से चार दिन पुरानी है। दरअसल, मामला माना थाना क्षेत्र के ग्राम बरौदा का है। ग्रामीण एएसपी तारकेश्वर पटेल ने बताया कि माना थाना क्षेत्र के ग्राम बरौदा के एक खेत में युवक लाश मिली है। गांव के लोगों ने शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी।

लाश तीन से चार दिन पुरानी-
खबर मिलते ही मौके पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि पुलिस युवक की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला कि लाश तीन से चार दिन पुरानी है।
पुलिस ने शव को जब्त का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक के संबंध में पतासाजी की जा रही है, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
 

Share

Leave a Reply