नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज

 अलग-अलग सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज
Share

रायपुर। सड़क हादसे में अलग-अलग थाना क्षेत्र में तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डोमा मुजगहन निवासी कृपाल रात्रे 32 वर्ष पिता ब्रम्हानंद रात्रे को टीवीएस एक्सल से जाते समय अज्ञात कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 304ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पढ़ें : छत्तीसगढ़ सरकार ने की स्मार्ट कार्ड की अनिवार्यता खत्म, राशन कार्ड से भी होगा उपचार

इसी तरह विधानसभा थाना क्षेत्र में मांढर निवासी पुलिस टंडन 30 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का भाई कैलाश टंडन 26 वर्ष पिता रामप्रसाद टंडन 16 जनवरी को शाम पांच बजे अपनी मोटरसाइकिल से ससुराल तर्रा जा रहा था इसी दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी डोमेश्वरी वर्मा के  प्रचार व पोस्टर चिपकाने के लिए लगाया गया टाटा एस वाहन चालक ने तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दिया जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो जाने पर उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने टाटा एस वाहन चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर धारा 279, 304 ए के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। वहीं गोबरापारा सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार प्रेमलाल साहू 24 वर्ष पिता संतूराम साहू निवासी शीतलापारा नवापारा की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गोबरापारा निवासी शंकरलाल साहू 18 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 17 जनवरी को ग्राम पिपरौद के पास नवापारा में प्रेमलाल साहू 24 वर्ष को मोटरसाइकिल से जाते समय तेज रफ्तार सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 04 एलएम 4852 के चालक ने सामने से टक्कर मार दिया जिसके चलते मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोटरसाइकिल के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply