नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

नॉनवेज खाने और गर्लफ्रेंड घुमाने के शौक में चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

 नॉनवेज खाने और गर्लफ्रेंड घुमाने के शौक में चोरी करने वाले तीन युवक गिरफ्तार
Share

इंदौर। नॉनवेज खाने और गर्ल फ्रेंड को घुमाने के शौक में चोरी करने वाले तीन युवकों को राजेंद्र नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों ही आरोपितों ने खुलासा किया है कि गर्लफ्रेंड के महंगे शौक को पूरा करने के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे थे। अभी तक उन्होंने राजेंद्र नगर क्षेत्र में छ: चोरियों की वारदात की हैं। पुलिस ने इस मामले में 35 लाख रुपए के जेवर व 11 हजार नकद बरामद किए हैं राजेंद्र नगर पुलिस द्वारा तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़ में आए दो आरोपी सगे भाई हैं।

 एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि शहर में हो रही कई जगह चोरी की वारदात को लेकर पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया था। जिसके बाद राजेंद्र नगर इलाके में कुछ दिनों में छ: से अधिक चोरी की वारदात हुई थी। जिसमें चोरों द्वारा घर के सामान सहित सोने चांदी के जेवर के ऊपर हाथ साफ किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो अरिहखेड़ी दिग्विजय मल्टी के रहने वाले हैं। 

Share

Leave a Reply