BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

कुएं में गिरे पशु को बचाने की कोशिश मे तीन युवकों को गंवानी पड़ी अपनी जान , जानिए पूरा मामला

कुएं में गिरे पशु को बचाने की कोशिश मे तीन युवकों को गंवानी पड़ी अपनी जान , जानिए पूरा मामला
Share

गया: बिहार के बोधगया प्रखंड मे  स्थित गाफ़ा पंचायत के जानी बीघा गांव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, यहां कुएं में गिरे एक पशु को बचाने के चक्कर में 3 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ गई है| घटना बुधवार की है जब एक सुअर कुएं में गिर गया| उसे बचाने के लिए एक युवक कुएं में कूद गया, जब वह युवक नहीं निकला तो दूसरा युवक भी कुंए में कूद पड़ा| जब दोनों ही युवक कुछ देर तक नहीं निकले तो तीसरा युवक भी कूद गया, इस तरह तीनों युवकों की कुंए में गिर कर घटनास्थल पर मौत हो गई, बताया जा रहा है कि तीनों की दम घुटने से मौत हुई है|

मृतक की पहचान 35 वर्षीय वीरेंद्र मांझी, 22 वर्षीय जितेंद्र मांझी और 23 वर्षीय रविंद्र मांझी के रूप में की गई है, तीनों जानी बिगहा के रहने वाले थे. इस घटना से इलाके में सनाटा पसरा हुआ है, तीनों मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है| मिली जानकारी के अनुसार मृतक बीरेंद्र मांझी का 5 छोटे-छोटे बच्चे भी हैं. इनमें तीन लड़की और 2 लड़का  है|

बता दें कि जब लोगों को पता चला कि तीन युवक को पशु को बचाने को लेकर कुएं में कूदने से जान चली गई है तो बोधगया थाने को सूचित किया गया. इस दौरान बोधगया थाने के एएसआई नवल किशोर मंडल आनन-फानन में अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया|

इसके बाद अंचलाधिकारी कमलनयन कश्यप भी मौके पर पहुंच आपदा प्रबंधन के तहत चार चार लाख रुपये मृतक के परिजनों को देने की बात कही, साथ ही कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत तीन तीन हजार रुपये तुरंत दी गई| शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कालेज गया भेज दिया गया|


Share

Leave a Reply