युवती को बहला फुसलाकर ले गए 3 युवक, तलाश में जुटी पुलिस...
उरई : बड़ी बहिन की ससुराल में रह रही छोटी बहिन को गांव के 3 युवक अपने साथ भगा ले गए। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 3 युवकों के खिलाफ युवती को भगा ले जाने का मामला दर्ज कर लिया है।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती अपनी बड़ी बहिन के यहां नगर के एक मोहल्ले में रहती थी। बहिन के यहां रह रही युवती बीती 9 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गई। घर से लापता युवती की तलाश शुरू हुई तो पता चला कि युवती को गांव के युवक दुष्यंत, रज्जन व सुनील अपने साथ बहला फुसलाकर ले गए हैं।
गांव के युवकों द्वारा पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत पिता ने कोतवाली पुलिस से की है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।







.jpeg)












