BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

थाने में टीआई और उनके पांच साथी मना रहे थे जश्न, तभी अचानक आ पहुंचे डीजीपी फिर हुआ कुछ ऐसा...

 थाने में टीआई और उनके पांच साथी मना रहे थे जश्न, तभी अचानक आ पहुंचे डीजीपी फिर हुआ कुछ ऐसा...
Share

धमतरी| छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाने में जश्न मानना टीआई अधीनस्थों को भारी पड़ गया। डीजीपी डीएम अवस्थी ने टीआई और उनके पांच साथियों को निलंबित कर दिया है। डीजीपी मंगलवार की शाम अचानक रायपुर से 40 किमी दूर भखारा थाने की जांच करने के लिए पहुंचे थे।

रिकॉर्ड में मिली कई खामिया-
डीजीपी के पहुंचने पर थाने में तैनात सभी 6 पुलिसकर्मी जीन्स - टीशर्ट पहने हुए पार्टी मानाने की तैयारी में जुटे थे। डीजीपी को थाने में अचानक देख वहां हड़कंप मच गया। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों की क्लास लगा दी। उन्होंने एफआईआर रजिस्टर, रोजनामचा, निजरानी बदमाशों की सूची और अन्य रिकार्डों की भी बारीकी से जांच की, जिसमें उन्हें कई खामियां मिली।

प्रभारी सहित अन्य 6 सस्पेंड-
वही थाने पूरा सामान अस्त-व्यस्त था और पूरा हवालात भी खुला पड़ा था। डीजीपी ने पोलिसिंग कार्य में लापरवाही बरतने और वर्दी नहीं पहनने पर थाना प्रभारी भावेश गौतम, सहायक उपनिरीक्षक दुलार सिंह, प्रधान आरक्षक विजय बैरागी , आरक्षक महेंद्र भारती, वीरेंदर और दीपक भारती को निलंबित कर दिया निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय धमतरी पुलिस लाइन रहेगा। अब निरिक्षण सत्यकला रामटेके को भाखरा थाना प्रभारी बनाया गया है। यह पहला मौका है जब ऐसी वजह से थाना प्रभारी सहित अन्य 6 लोगों को निलंबित किया गया है।

Share

Leave a Reply