छत्तीसगढ़ में TIK-TOK की दीवानगी ने एक छात्र को किया स्कूल से बेदखल, जाने कहा की है ये खबर
सरायपाली | टिक-टॉक में विडियो बनाने की दिवानगी ने एक छात्र को स्कूल से बेदखल कर दिया । छात्र ने टीक टॉक पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें छात्र हाथ में पत्थर लेकर स्कूल के सामने खड़ा है। विडियो में गाने के बोल ऐसे है कि स्कूल प्रबंधन छात्र पर पाबंदी लगाने से नहीं चूके ।
ये खबर कुटेला के निजी स्कूल आई.ई.एम.बी.एच.एस.स्कूल की है। वीडियो वायरल होने की जानकारी जैसे ही स्कूल के प्रिंसपल को मिली । उन्होंने छात्र और उसके पालक को स्कूल में बुलाकर इस तहर का वीडियो नहीं बनाने की समझाईश दी। साथ ही छात्र को घर पर ही परीक्षा की तैयारी करने को कहा गया है। प्राचार्य ने कहा छात्र के इस तरह की हरकत से स्कूल का माहौल खराब होगा । इसलिए छात्र घर पर परीक्षा की तैयारी करे, और परीक्षा के समय पेपर देने ही स्कूल आए।







.jpeg)












