BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राजधानी की सड़को पर बिछाया जा रहा है टायर किलर्स ब्रेकर का जाल, रौंग साइड गाड़ि चलाने से होगी टायर पंचर...

 राजधानी की सड़को पर बिछाया जा रहा है टायर किलर्स ब्रेकर का जाल, रौंग साइड गाड़ि चलाने से होगी टायर पंचर...
Share

रायपुर। राजानी की सड़कों पर रौंग साइड गाड़ी चलाना अब वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है। रौंग साइड गाड़ी चलाने पर टायर पंक्चर हो जाएगा, दरअसल लापरवाही से गाड़ी ड्राइव करने वालों को सबक सिखाने के लिए रायपुर ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर टायर किलर्स ब्रेकर का जाल बिछाने का प्लान बनाया है।ट्रैफिक पुलिस ने फिलहाल दो टायर किलर्स ब्रेकर का ऑर्डर दिया है। इसके यहां आते ही सबसे पहले तेलीबांध थाना चौक और अवंति विहार चौक पर लगाया जाएगा। 

नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के लिए-
एडिशनल एसपी ट्रैफिक एमआर मंडावी ने बताया कि शहर की सड़कों पर रांग साइड पर वाहनों की आवाजाही से लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं। देश भर के कई बड़े शहरों में रांग साइड वाहन चलाने वालों को सबक सिखाने के लिए टायर किलर्स ब्रेकर लगाए गए हैं। इसी क्रम में रायपुर की सड़कों पर भी लगाने की तैयारी है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को रोकने के लिए इसे लगाया जा रहा है।

इन जगहों को किया गया चिन्हांकित-  
पहला टायर किलर ब्रेकर जीई रोड पर अवंति विहार की तरफ जाने वाले चौक और तेलीबांध थाने के पास लगाया जाएगा। दोनों स्थानों का चिन्हांकन कर लिया गया है। यह प्रयोग सफल होने पर शहर के बचे हुए अन्य स्थानों पर भी इन्हें इंस्टॉल किया जाएगा। इससे जो लोग गलत साइड ड्राइविंग करेंगे उनकी गाड़ी का टायर पंक्चर होने के साथ फट भी सकता है। एएसपी का कहना है कि वाहन चालक अपनी लेन में ही गाड़ी चलाएं, क्योंकि रांग साइड चलेंगे तो आपकी गाड़ी ज्यादा चल नहीं पाएगी। टायर किलर्स ब्रेकर गलत लेन में चल रही गाड़ी का टायर पंक्चर कर देगा। 

महानगरों और बड़े शहरों में बेहतर रिजल्ट-
देश के सभी महानगरों के अलावा बड़े शहरों में टायर किलर्स ब्रेकर लगाए गए हैं। इसके बेहतर रिजल्ट सामने आए हैं। रांग साइड चलने वाले वाहन चालकों में लगातार कमी आई है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, देहरादून के साथ कई शहरों में यह लगाया गया है। एक टायर किलर्स ब्रेकर की कीमत दो से तीन लाख रुपये होती है।
 
क्या है टायर किलर? -
टायर किलर स्पीड ब्रेकर जैसा होता है। यानी जो गाड़ी सही डायरेक्शन में इसे क्रॉस करेगा उसके टायर पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि कांटेदार स्प्रिंग झुके रहते हैं, लेकिन यदि गाड़ी यदि गलत साइड से इन्हें क्रॉस करती है तब उठे हुए कांटेदार स्प्रिंग से टायर पंक्चर या खराब हो सकता है। इस ब्रेकर में तेज धार वाले कांटेदार स्प्रिंग इस तरह फिट रहते हैं कि रांग साइड से आने वाली गाड़ी का टायर इसमें फंस भी जाता है।
 

Share

Leave a Reply