BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

TMKOC: एक्टर शैलेश लोढ़ा ने बताई शो छोड़ने की असली वजह

TMKOC: एक्टर शैलेश लोढ़ा ने बताई शो छोड़ने की असली वजह
Share

 टीवी का पसंदीदा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। बीते कई दिनों से शो सुर्खियों में बना हुआ है। इसकी वजह है, तारक मेहता। दरअसल हाल ही में शो में तारक मेहता का किरदार निभाने वाले एक्टर सचिन श्रॉफ ने दूसरी बार शादी की है।

वहीं शो को अलविदा कह चुके पुराने तारक मेहता उर्फ शैलेश लोढ़ा (Shailesh Lodha) मेकर्स और शो को लेकर एक इवेंट में बात की है। उन्होंने बिना नाम लिए शो के प्रोड्यूसर असित मोदी को खरी खोटी सुनाई हैं।

अभिनेता ने आगे कहा कि ‘आप मेरी बात इशारों में समझें।जिस देश के पब्लिशर जो किताब छापते हैं वह हीरे की अंगूठी पहनकर घूमते नजर आते है और लेखक को अपनी ही किताब पब्लिश करने के लिए पैसे देने पड़ रहे हैं। दूसरों की प्रतिभाओं से कमाने वाले व्यापारी लोग अगर खुदको बड़ा समझने लगते हैं। तब किसी को खड़े होकर अपनी आवाज जरूर उठानी चाहिए। बताना चाहिए कि आप दूसरों की प्रतिभाओं से कमाने वाले लोग हैं।’

प्रोड्यूसर एक्टर से बड़ा नहीं हो सकता

एक्टर ने आगे कहा कि ‘शायद में वही हूं जिसने आवाज उठाई है। दूसरों की प्रतिभाओ से कमाने वाले लोग प्रतिभाशाली व्यक्ति से बड़े नहीं हो सकते। दुनिया का कोई पब्लिशर किसी लेखक से बड़ा नहीं हो सकता। दुनिया का कोई प्रोड्यूसर किसी भी अभिनेता से बड़ा नहीं हो सकता। दुनिया का कोई निर्माता किसी निर्देशक या अभिनेता या अभिनेत्री से बड़ा नहीं हो सकता। वो एक व्यापारी हैं। हमें समझना चाहिए कि मैं एक कवि हूं और एक्टर हूं। जब कोई भी मेरी प्रतिभा पर या फिर मेरे अभिनेता या कवि होने पर कोई व्यापार हावी होगा तो ज्वालामुखी जरूर फटेगा, मैं आवाज उठाऊंगा।


Share

Leave a Reply