BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

छात्राओं को अच्छे नंबर देने के लिए यूनिवर्सिटी का टीचर करता था छात्राओं के साथ सेक्स, ऐसे हुआ इस घटना का खुलासा

छात्राओं को अच्छे नंबर देने के लिए यूनिवर्सिटी का टीचर करता था छात्राओं के साथ सेक्स, ऐसे हुआ इस घटना का खुलासा
Share

नई दिल्ली | टीचर और छात्र के बीच का संबंध मिसाल वाला होता है लेकिन दुनियाभर से कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जब इन संबंधों को शर्मसार होना पड़ता है। इन दिनों एक ऐसा ही मामला चर्चा में है जब एक यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को इसलिए जेल भेजा गया क्योंकि उसने अपनी ही छात्राओं से संबंध बनाए थे। इतना ही नहीं प्रोफेसर ने संबंध इसलिए बनाए क्योंकि इसके एवज में उसने परीक्षा में उन सबको अच्छे नंबर दे दिए।

दरअसल, यह घटना अफ्रीकी देश मोरक्को से सामने आई है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में इस प्रोफेसर को इस मामले में जेल भेजा गया है। इस पूरे मामले का खुलासा भी आश्चर्यजनक तरीके से हुआ है। यह मामला मोरक्को की हसन यूनिवर्सिटी का है, यह तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर छात्रों और प्रोफेसर के बीच हुई चैट लीक हो गई थी। जैसे ही यह लीक हुआ हड़कंप मच गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसी यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने चैट को सार्वजनिक कर दिया था। धीरे-धीरे यह मामला फैलता गया और यह चैट लीक विश्वविद्यालय प्रशासन तक भी पहुंच गई। प्रशासन ने तय किया कि प्रोफेसर के ऊपर कार्रवाई की जाएगी और उन पर मुकदमा दर्ज किया गया। यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इधर यह इतना बड़ा मामला बन गया था कि लोग सड़कों पर उतर गए।

इसी बीच कुछ अन्य छात्राओं ने भी यही आरोप लगाए तो उसी यूनिवर्सिटी के अन्य प्रोफेसर्स के नाम भी सामने आ गए। कुल पांच प्रोफेसर के ऊपर आरोप लगाए गए और पांचों के ऊपर मुकदमे दर्ज किए गए। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें से एक प्रोफेसर को अभद्र व्यवहार, यौन उत्पीड़न और हिंसा का दोषी ठहराया गया, इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि इस केस में अभी 4 और प्रोफेसर्स को अदालत में पेश होना है।


Share

Leave a Reply