BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अपने अवैध संबंध छुपाने के लिए, नाबालिक बेटी को जंजीर में बांध कर हैवान पिता करता था उसके साथ दुष्कर्म,मामला दर्ज

अपने अवैध संबंध छुपाने के लिए, नाबालिक बेटी को जंजीर में बांध कर हैवान पिता करता था उसके साथ दुष्कर्म,मामला दर्ज
Share

जालोर| राजस्थान के जालोर से एक सिर शर्म से झुका देने वाली खबर सामने आई है| जहां 17 साल की एक लड़की ने पुलिस में अपने ही पिता के खिलाफ जंजीरों में बांधकर बार-बार रेपकरने का केस दर्ज कराया है. नाबालिग बेटी का आरोप है कि उसने पिता को किसी और महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिए था जिसके बाद से पिता उसके साथ ये दरिंदगी कर रहा था|

बेटी ने आरोप लगाया है कि उसने पिता को किसी दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में महिला के साथ देख लिया जिसके बाद पिता ने उसे कमरे में बंद कर दिया| लड़की किसी को कुछ न बता दे इस लिए उसे जंजीरों से बांध दिया और उसका कई बार रेप भी किया गया. कई दिनों के बाद पिता के चुंगल से जैसे-तैसे करके बचकर निकली पीड़िता अपने ननिहाल पहुंची. वहां उसने अपने मामा को घटना की जानकारी दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. पीड़िता का सोमवार को मेडिकल करवाया जाएगा|

पीड़िता के मामा ने दर्ज कराया मामला-
मामला जालोर के बागोड़ा थाना इलाके से जुड़ा हुआ है. थानाप्रभारी गिरधरसिंह के अनुसार इस संबंध में लड़की के मामा ने रिपोर्ट दी है. दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक उसकी बहन की शादी आरोपी के साथ हुई थी, लेकिन वह उससे मारपीट करता था. इससे उनके संबंधों में खटास आ गई. इस पर आरोपी ने दूसरी शादी कर ली|

आरोपी के परिवार की ही महिला से है अवैध संबंध-
पीड़िता के मामा ने पुलिस को बताया कि उसकी भांजी अपने पिता के पास ही रह रही थी. आरोपी के परिवार की ही एक महिला से अवैध संबंध थे. पीड़िता ने एक दिन अपने पिता को उस महिला के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था. अवैध संबंधों को छिपाने के लिए आरोपी पिता और उस महिला ने बेटी को जंजीरों में बांधकर एक कमरे में पटक दिया. कई दिनों बाद पीड़िता जैसे-तैसे करके अपने पिता के चुंगल से निकलकर भागी|

पिता पर रेप का भी आरोप-
वह 29 नवंबर की शाम अपने ननिहाल पहुंची और मामा को घटना की जानकारी दी. पीड़िता जब ननिहाल पहुंची तो उसके पैरों में लोहे की मोटी जंजीर बंधी हुई थी. उस पर 3 ताले लगे हुए थे. पीड़िता ने अपने मामा को बताया कि आरोपी पिता उसे अपने साथ ही सुलाता था और अनैतिक कार्य भी करता था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक एससी-एसटी सेल को सौंपी गई है|

Share

Leave a Reply