BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

तम्बाकू बिकता है, इसलिए इसका विज्ञापन होता है, गुटखा कंट्रोवर्सी पर सुनील शेट्टी का बयान

तम्बाकू बिकता है, इसलिए इसका विज्ञापन होता है, गुटखा कंट्रोवर्सी पर सुनील शेट्टी का बयान
Share

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी इन दिनों अपने बयानों के चलते सुखिऱ्यों में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही उन्हें गुटखा विज्ञापन के कारण ट्रोल होना पड़ा, हालाँकि इसका जवाब भी सुनील शेट्टी ने बहुत बेबाकी के साथ सोशल मीडिया पर दिया था। अब इन सभी के बीच एक इवेंट के दौरान उन्होंने गुटखा विज्ञापन को लेकर अपनी राय जाहिर की है। जी दरअसल कुछ समय पहले सुनील शेट्टी को एक यूजर ने टैग करते हुए गुटखा किंग कह दिया था। अब उसी को लेकर उन्होंने रियल स्टेट के इवेंट के दौरान मीडिया से इस पर बात की है।


इस दौरान सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने कहा, तम्बाकू बिकता है। इसलिए इसका विज्ञापन होता है। जिनको इसका इस्तेमाल नहीं करना वह दूर रहते हैं। मैं भी दूर ही रहा हूं। फिल्म इंडस्ट्री में और भी बहुत कुछ होता है। जिससे मैं खुद को दूर ही रखता हूं। इसी के साथ उन्होंने आगे अपनी बात को रखते हुए कहा कि, मैं संत हूं। न मैं भगवान हूं। न ही संत हूं। बहुत सारी खामियां मुझमें भी हैं। इसलिए इन सब बातों पर कमेंट करना पसंद नहीं है मुझे। इसी के साथ सुनील शेट्टी ने आगे कहा कि, मेरे नाम से किसी ने ट्वीट कर कहा था कि आप भारत देश को बिगाड़ रहे हो। बच्चों को गलत सिखा रहे हो। कैंसर इंडिया बना रहे हो तो क्योंकि उसने चश्मा पहन रखा था। मैंने उससे कहा था कि बेटा चश्मा बदल दे या नंबर बदल ले। क्योंकि बेटा तुझे दिखाई नहीं दे रहा है। उस पोस्टर पर मैं नहीं हूं।


इसके अलावा सुनील शेट्टी ने यह भी कहा कि, सबकी अपनी सोच है। मेरा कहना एक सलाह ही था। मैं तो बहुत ज्यादा मीठा भी नहीं खाता। ज्यादा खाना भी नहीं खाता। इसका मतलब मैं सही और दूसरे गलत। वो मैं नहीं कह सकता हूं। काम के बारे में बात करें तो जल्द ही वह कई धमाकेदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं।


 


Share

Leave a Reply