BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 30 दिसम्बर का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 30 दिसम्बर  का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Share

 आज 30 दिसम्बर का राशिफल

मेष:आज आय के नए स्रोत बनेंगे। लेकिन व्यापार में धन खर्च होने से आपकी जेब थोड़ी ढीली हो सकती है। जीविका के क्षेत्र में चल रहे प्रयास फलीभूत होंगे। राजनैतिक सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होंगे।

वृषभ:राशि से अष्टम भाव में केतु शनि का शुभ योग आपको मनमुताबिक लाभ दिलाने में सहायक सिद्ध होगा। धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन:आज मकर राशि का चंद्रमा आपके पराक्रम की वृद्धि कर रहा है। धन ऐश्वर्य वृद्धि से शत्रु ईर्ष्या करेंगे। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यवसाय में अरसे से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा।

कर्क:राशि स्वामी चंद्रमा सप्तम भाव में संचार कर रहा है। यह किसी अंतर्विरोध को जन्म दे सकता है। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। विरोधी परास्त होंगे।

सिंह:आज आपकी राशि पर चंद्रमा मकर का और पंचम भाव में धनु: राशिगत केतु अभिष्ट सिद्धि कारक है। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक के लेन-देन में सावधानी रखें।

कन्या:आज आपकी राशि से चतुर्थ बुध शनि योग बना हुआ है। अत: आप कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में रहेंगे। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। वाणी की सौम्यता आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगी। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ होगा।

तुला:राशि पर चतुर्थ घर का चंद्रमा तृतीय भाव में केतु बुध आज आपके पुरुषार्थ और पराक्रम की वृद्धि करेगा। बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार मिलने की संभावना है। आर्थिक दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक:व्यावसायिक दिशा में सफलता मिलेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें लाभ का योग बन रहा है। अनावश्यक व्यय का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों का पराभव होगा। रोजी-रोजगार में सफलता मिलेगी।

धनु:आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति उच्च पद पर मार्गी है अत: गुप्त शत्रु, ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। आर्थिक दिशा में सफलता मिलेगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा किसी नई परियोजना को भी शुरू करने में धन खर्च हो सकता है। किसी के लिए उपहार भी ले सकते हैं।

मकर:आपकी राशि पर द्वादश शनि शुक्र का प्रभाव है। द्वादश भाव में गुरु विवेकपूर्ण कार्य संपादन रोजी-रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में सफल होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद होगी। प्रियजनों से भेंट संभव।

कुंभ:राजनैतिक दिशा में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी अभिन्न मित्र से मिलाप की संभावना है। आय और व्यय में संतुलन बनाकर रखें। जन्म का चंद्रमा निकट व दूर की सकारणीय यात्रा का प्रसंग प्रबल करेगा।

मीन:आज आपकी राशि से चंद्रमा द्वादश राज्य विजय कारक है। पुराने झगड़े- झंझटों से मुक्ति मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके स्वभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। मैत्री संबंधों में मधुरता आएगी।


Share

Leave a Reply