आज दिनांक 17 अप्रैल का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज 17 अप्रैल का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातकों की मैनजमेंट क्षमता इस वक्त निखर कर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में एक साथ कई कामों को सुव्यवस्थित तरीके से करने में कामयाब होंगे। सभी फालतू खर्चे खत्म होंगे और पैसे को अच्छी जगह निवेश कर पाएंगे।
वृषभ:
वृष राशि के जातक एक बार जो निर्णय ले लेते हैं उसे बदलना मुश्किल होता है। आज ऑफिस के लोग आपके किसी निर्णय से सहयोगी सहमत नहीं होंगे जो आपको मानसिक रूप से परेशान करेगा परंतु अडिग रहकर आप अपने फैसले को सही साबित करने में कामयाब होंगे और इससे आपको और कंपनी दोनों को लाभ होगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने अधिकारियों का सहयोग मिलेगा । काम का अधिक प्रेशर उनको परेशान कर सकता है। तिकड़म से अपने लिए धन जुटाने में कामयाब होंगे। खर्चो को सीमित करने के लिए आत्ममंथन जरूरी है।
कर्क:
कर्क राशि के जातकों को इस समय उत्तेजना से बचना चाहिए। गुस्से से उनके अधीनस्थ कर्मचारी नाराज हो सकते हैं अत: इस बात का जरूर ध्यान रखें। स्वयं काम करके दूसरों को मिसाल पेश करें। मां लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर बनी हुई है।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में कुछ लोग कमियां निकालेंगे। लेकिन परेशान नहीं होना है। अपने काम में लगे रहना है। इस समय धन कमाने का जुनून आपके ऊपर है हालांकि पैसा हाथ में नहीं आ रहा है, परंतु चिंता ना करते हुए अपने काम पर फोकस करें आज नहीं तो कल धन जरूर मिलेगा।
कन्या:
कन्या राशि के लोगों का आज काम करने का मन नहीं करेगा। इस वक्त सोशल होने से बचेंगे जो कि वक्त की मांग भी है। पहले की गई मेहनत का फल इस वक्त धन प्राप्ति के रूप में आपको होगा।
तुला:
आत्मविश्वास से भरे हुए तुला राशि के जातकों को इस समय कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचना चाहिए। आपके विरोधी ज्यादा ताकतवर होकर सामने आएंगे। अपने काम में फोकस करके अच्छे धन की प्राप्ति कर सकते हैं।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के प्रयासों को सराहा जाएगा। कुछ न्यू इनोवेशन कार्यक्षेत्र में सहायक होंगे। धन का प्रभाव सुचारू रूप से होता रहेगा।
धनु:
धनु राशि के जातकों को आज कुछ काम नए काम मिलने का योग बन रहा है। उनकी मेहनत व प्रयास से सफलता पाने में कामयाब होंगे। मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी।
मकर:
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के सहयोग से ऑनलाइन कार्य में लाभ मिलेगा। मां लक्ष्मी विशेष मेहरबान होंगी।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों को शांति से जिंदगी इंजॉय करना चाहिए कार्यक्षेत्र में ज्यादा हाथ-पैर मार कर भी कुछ हासिल होने की संभावना नहीं है, अत: खर्चों को कैसे नियंत्रित किया जाए केवल इस पर फोकस करें।
मीन:
मीन राशि के जातक परिवार के सहयोग से कारोबार में विरोधियों को परास्त कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में जो भी मेहनत करेंगे, उसका लाभ तुरंत ही मिल जाएगा। कुल मिलाकर एक शुभ दिन है।







.jpeg)












