आज दिनांक 01 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज 01 जनवरी का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
क्योंकि आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं। इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। लेकिन आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे।
वृषभ:
भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार भी मिलेगा। सांयकाल के समय किसी प्रिय अतिथि के आगमन का हर्ष हो सकता है। साथ ही उस अतिथि के सहयोग से आपको आर्थिक लाभ मिलने का भी योग बन रहा है। रात्रि में किसी मांगलिक कार्य में सम्मिलित होने से आपका सम्मान बढ़ेगा।
मिथुन:
पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। नौकरी में आज आपको भाग्यवश दोपहर तक हर्षवर्धक शुभ समाचार मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में शाम तक किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो प्रॉब्लम्स के प्रति आपके नजरिए को बदल देगा। आप भी बेहतर महसूस करेंगे।
कर्क:
राशि स्वामी की उत्तम स्थिति एवं राशि पर बृहस्पति का धनु: में होकर परिभ्रमण अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति करा कर कोष की स्थिति को सुदृढ़ करेगा। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य, मान-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है।
सिंह:
राजनीतिक क्षेत्र में अशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य भी संपन्न होगा। विदेश शिक्षा की दिशा में चल रहे प्रयासों में भी सफलता का योग बन रहा है। किसी की मदद से आज आपको बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।
कन्या:
आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। नौकरी में बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं तो फिलहाल थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इसके अलावा आज आपको राजकीय मदद मिलने की प्रबल संभावना है।सूर्यास्त के समय अचानक धन लाभ होने के योग हैं।
तुला:
आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं। आय के नये स्रोत बनेंगे। वाकपटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ विशेष रहेगी। हालांकि जिस कार्य को लेकर आप भागदौड़ कर रहे हैं शाम तक उसमें सफलता मिलने का योग है। इससे आपका मन प्रसन्न होगा।
वृश्चिक:
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा-प्रियजनों से भेंट होगी। व्यवसाय स्थल में वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बेटे के विदेश संस्थान में दाखिले के लिए चल रहे प्रयासों में सफलता मिलने का प्रबल योग बन रहा है।
धनु:
आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये- पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में राज्य कार्य कोर्ट- कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। हालांकि आपकी विजय होने के प्रबल योग हैं तो भागदौड़ से परेशान न हों। शांत चित्त से प्रयास करते रहें। आपके विरूद्ध षडय़ंत्र विफल हो जाएंगे।
मकर:
आज व्यवसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। किसी फेलोशिप के चल रहे प्रयासों में भी सफलता मिल सकती है। भूमि-जमीन संबंधी व्यवसाय में पैसा लगाने से पहले सोच- विचार जरूर लें। ताकि भविष्य में किसी तरह के होने वाले नुकसान से बच सकें।
कुंभ:
राशि स्वामी शनि की मध्यम स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।
मीन:
आज पास व दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से काफी खुशी होगी। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल के समय घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। जो आपके करियर में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी।







.jpeg)












