BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 16 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 16 जनवरी का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Share

आज 16 जनवरी का राशिफल

 इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा

मेष:
राशि स्वामी मंगल अष्टम भाव में होने से कुछ बिगड़े काम बनेंगे। विदेश यात्रा का प्रसंग प्रबल होगा। परन्तु आपकी राशि पर चंद्रमा की दृष्टि होने के कारण आराम कम व संघर्ष अधिक रहेगा। स्वास्थ्य कुछ ढीला रहेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी।

वृषभ:
राशि का स्वामी शुक्र दशम भाव में धन, सांसारिक सुख वृद्धि कारक है। चंद्रमा रात्रि 09 बजे से कन्या राशि में स्त्री के स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार के भागीदारों से तनाव बन सकता है। सांयकाल के समय उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। रात्रि में मांगलिक समारोह में शामिल होनें का अवसर प्राप्त होगा।

मिथुन:
आपकी राशि का स्वामी बुध राशि से अष्टम भाव में अस्त है। चंद्रमा आज कन्या राशि का होकर पंचम घर में अकस्मात संतान कष्ट और व्यर्थ से मानसिक कलेश हो सकता है। दिनभर भागदौड़ धूप करने के पश्चात सायंकाल कुछ राहत मिलेगी। शुभचिंतकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा।

कर्क:
आज का दिन आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। निवेश में आशा के अनुकूल लाभ होगा। कुछ ऐसे महान पुरूष अकस्मात आपका सहयोग करने के लिए आगे आएंगे, जिनके बारे में आपने कभी नहीं सोचा होगा। सांयकाल का समय पारिवारिक लोगों के साथ बिताएं।

सिंह:
आपकी राशि का स्वामी सूर्य शत्रु भाव में मकर राशि पर परिभ्रमण कर रहा है। चंद्रमा भी आज कन्या राशि गत है, चतुर्थ भाव में माता को कष्ट व पारिवारिक उलझनें पैदा करेगा। कोई नया काम या अनुबंध की जल्दबाजी न करें। अपने रचनात्मक सोच को पूरा करने के लिए पास व दूर की यात्राओं का प्रसंग प्रबल हो कर स्थगित हो जाएगा।

कन्या:
आपकी राशि का स्वामी बुध पंचम प्रमुख त्रिकोण में श्रेष्ठ मार्गों से धन आगमन के द्वारा कोषवृद्धि का संकेत कर रहा है। चन्द्रमा आज तुला राशि में स्थित होने पर भी आपके पराक्रम को बढ़ाएगा। लेन-देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध आपके पक्ष में निर्णायक हो सकता है।

तुला:
आपको आज का दिन विशेष शुभकारक है। आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे। सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। यह भी संभव है कि पिछले कईं मास से बंद पड़ा माल का आगमन फिर से शुरू हो जाए। रात्रि का समय मित्रों व पारिवारिक जनों में व्यतीत करने का सुअवसर मिलेगा।

वृश्चिक:
आपकी राशि पर आज चंद्रमा द्वादश का है। शनि-शुक्र पहले से ही राशि पर विपरीत फल कर रहे हैं। ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो। कम दामों के लालच में कोई घटिया चीज न खरीदें। बाद में अपनी खरीदारी पर पछतावा हो सकता है।

धनु:
शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से बनते कामों में विघ्न उत्पन्न हो रहे हैं। एकादश घर में तुला राशि का चंद्रमा भी व्यर्थ व्यय कीर्ति की हानि का योग है। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पक्ष पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है। राशि का स्वामी बृहस्पति द्वादश भाव में कोर्ट कचहरी इत्यादि राज्य कार्यों में भी रूकावट उत्पन्न कर सकता है।

मकर:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। राशि का स्वामी शनि की द्वादश स्थिति होने से प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। शनि यद्यपि मंद फल कारक है। अत: अत्यधिक परिश्रम के द्वारा निर्वाह योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य नरम, चोट आदि लगने का भय बना रहेगा। आज रात्रि के समय कहीं न जाएं।

कुंभ:
आपके लिए आज का दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। राशि स्वामी शनि धनु राशि में होने से आर्थिक स्थिति से बेहतर होगी। राजनीति से जुड़े व्यक्तियों को उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। रात्रि के समय व्यापार के भागीदारों तथा भाई बंधुओं से तनाव हो सकता है।

मीन:
आपकी राशि पर धनु का बृहस्पति की पंचम दृष्टि होने से आज विशेष धन लाभ व आय के साधनों में वृद्धि होगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

Share

Leave a Reply