CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

आज दिनांक 2 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 2 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 2 जुलाई का राशिफल

मेष:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आज आपको अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक कार्य करना पड़ सकता है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। दाम्पत्य में सरसता बनी रहेगी। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

आज किसी कलात्मक कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं, लाभ होगा। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझें। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

आज ढेर सारी जिम्मेदारियों को निभाने का दिन है। दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। सुबह से ही आपके अंदर नई शक्ति और उर्जा का संचार रहेगा। संघर्ष के साथ सफलता एवं धन प्राप्ति का योग बन रहा है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों में हास परिहास में व्यतीत होगा। भाग्य 89 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

बुद्धि-विवेक से सफलता आज आपके कदम चूमेगी। आज दिन की शुरुआत कार्य-व्यवहार से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। मनोरंजन कार्य में समय अधिक व्यतीत होगा। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज सभी कार्य सावधानीपूर्वक करें। आज आपकी वाणी और व्यवहार वाद-विवाद का कारण बन सकता है। शत्रुजनित षडय़ंत्र, लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक चिंताओं से मन परेशान हो सकता है। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेंगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनसे सफलता मिलेगी। सभी जगह अनुकूल परिस्थिति निर्मित होगी। सरकारी कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज का दिन आपका शुभ होगा। कार्यक्षेत्र में धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिश्रम करेंगे और मनोवांछित फल प्राप्त करने के नतीजे सामने आते जाएंगे। किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होगा। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज बिना विचार किए साहसपूर्ण कार्य करें, सफलता साथ देगी। आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं केा हल करने में व्यतीत होगा। किसी कम्पटीशन में आपकी जीत हो सकती है। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। परिवार में आनंद और उल्लास का माहौल रहेगा। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा, किन्तु मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

आज आपका मन चलायमान रहेगा। आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि आज बिना सोच-विचार किए कोई कार्य न करें, अनावश्यक खर्च से बचें। दूर-सपीप का यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर महामारी के चलते स्थगित हो सकता है। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

ग्रह नक्षत्र कहते हैं कि घर से लेकर कार्यालय तक आज प्रत्येक क्षेत्र में आपको लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों से लेकर व्यापारियों तक सभी लाभान्वित रहेंगे। उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने, स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

आज दिनभर व्यस्तता रहेगी। आलस्य से मुक्ति मिलेगी और तरोताजगी के साथ कार्यक्षेत्र में जुटे रहेंगे, कर्म प्रधान दिन है। आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ सकता है। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज जितना विश्वास आप भाग्य पर करें उतना ही भरोसा स्वयं पर करें। आज का दिन कुछ विशेषकर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने का सर्वोत्त्म योग आज बन रहा है। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।


Share

Leave a Reply