BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 30 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 30 जुलाई का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 30 जुलाई का राशिफल

मेष:

आज का दिन मिश्रित फलकारक है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसान दायक रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण बनाये रखें। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। भाग्य 90प्रतिशत साथ है।

वृषभ:

यदि आप व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी कर्मचारी हैं तो वरिष्ठ अधिकारी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है। भाग्य 67 प्रतिशत साथ है।

मिथुन:

आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा-बड़ा नहीं होता। एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों के साथ हास-परिहास में व्यतीत होगा। भाग्य 69 प्रतिशत साथ है।

कर्क:

आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आज आप सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे। भाग्य 50प्रतिशत साथ रहेगा।

सिंह:

आज शत्रुजनित षडय़ंत्र, लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक दु:श्चिन्ताओं से मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेन-देन न करें। भाग्य 58प्रतिशत साथ रहेगा।

कन्या:

आज कर्मोद्योग में तत्परता से लाभ होगा। स्वजनों से सुख मिलेगा। साथ ही पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जायेगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं। भाग्य 70 प्रतिशत साथ रहेगा।

तुला:

आज आपकी पद और अधिकार की महत्वाकांक्षा उलझनें बढ़ाएगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशांति रहेगी। दूर-समीप की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपको परेशान करने के प्रयास करते ही रहेंगे। भाग्य 55 प्रतिशत साथ रहेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारी वर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य 70 प्रतिशत साथ रहेगा।

धनु:

किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जायेगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नये संपर्क से सितारा बुलंद होगा। भाग्य 92 प्रतिशत साथ रहेगा।

मकर:

आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखद होगा। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म जन्य पुण्यार्जन से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी। भाग्य 74 प्रतिशत साथ है।

कुंभ:

आज गोचर के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। उत्तरार्ध की वृद्धि अस्थिरता को जन्म देगी। वाहन, भूमि खरीदने और स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर-गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है। भाग्य 71प्रतिशत साथ रहेगा।

मीन:

आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति दशम कर्म राज्य भाव में धनु: राशि का होकर तथा चंद्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक पर विराजमान है। अत: आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि से भी आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। भाग्य 79 प्रतिशत है।

 


Share

Leave a Reply