BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 11 जून का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक  11 जून का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Share

आज  11 जून का राशिफल

मेष:

आज किया हुआ अथवा सोचा हुआ कार्य शीघ्र ही शुभ परिणाम देगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आज की गई यात्रा मंगलमय रहेगी। दोपहर तक आपको शुभ समाचार मिलेगा। करियर में भी सुधार होंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। शाम को किसी मित्र के आने से खुशी मिलेगी। भाग्य 83 प्रतिशत साथ है।

वृषभ:

आज भाग्य आपका साथ देगा, बीते दिन जिन लाभों से आप वंचित रह गए, उन्हें पाने का समय आ गया है। आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कई तरह के बदलाव लेकर आएगा। कभी आपको अधिक मुनाफा तो कभी सामान्य लाभ होगा। इसके अलावा आज का दिन आप दूसरों की मदद में बिताएंगे। धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है। भाग्य 87 प्रतिशत आपके साथ है।

मिथुन:

आज शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील करने अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। हालांकि कुछ मामलों में आज व्यावसायिक योजनाओं को सफलता मिलेगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से बचें। साथ ही आज वस्तुओं को संभालकर रखें। अन्यथा आज कोई चीज गुम हो सकती है। भाग्य 60 प्रतिशत साथ है।

कर्क:

आज पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। आज पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आज व्यस्तता भी अधिक रहेगी। व्यर्थ की भागदौड़ और व्यय से बचें। पत्नी पक्ष से लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। संतान सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। भाग्य 97प्रतिशत साथ दे रहा है।

सिंह:

आज का दिन बेहद खास है। आज कुछ प्राप्ति का दिन है यह आपका रुका हुआ धन भी हो सकता है और रिश्तों में स्नेह भी। यानी कि आज आपकी झोली में खुशियां आनी तय हैं। फिर चाहे वह कहीं से भी किसी भी रूप में आएं। राजनीतिक क्षेत्र की बात करें तो उम्मीद के अनुसार सफलता मिल सकती है। संतान के प्रति दायित्वों की पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। भाग्य 91 प्रतिशत आपके साथ रहेगा।

कन्या:

प्रिय व्यक्ति से आज मुलाकात होने का योग है। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता भी मिल सकती है। कहीं से अचानक धन लाभ का योग है। इसे आप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों में खर्च करेंगे। विरोधियों को परास्त करने में सफल रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रिश्तेदारों से भी स्नेह मिलेगा। भाग्य 87प्रतिशत आपके साथ है।

तुला:

सावधान रहकर कार्य करें। अपने रहस्य दूसरों का न बताएं। साथ ही बेमतलब की बातों से भी दूर रहें। अन्यथा आपको नुकसान पहुंच सकता है। आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। मधुर वाणी से आपको विशेष सम्मान मिलेगा। भाग-दौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व स्नेह मिलेगा। भाग्य 79प्रतिशत साथ है।

वृश्चिक:

पराक्रम के बल पर सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। इसके अलावा आज जो कुछ भी आप कर्म करेंगे, उसका प्रतिफल आपको शत-प्रतिशत प्राप्त मिलेगा। प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल प्रियजनों से भेंट एवं रात्रि में किसी जरूरी विषय पर साझेदारों के साथ लंबी बातचीत हो सकती है। भाग्य 74 प्रतिशत साथ है।

धनु:

शेयर आदि में निवेश करना हो तो सोच-समझकर ही करें। ध्यान रखें कि जहां एक सही निर्णय आपको मालामाल कर सकता है। वहीं एक गलत निर्णय आपको तकलीफ भी दे सकता है। आज सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन हानि हो सकती है। भाग्य 66 फीसदी साथ है।

मकर:

बीते दिनों के रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। अगर कहीं साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं तो समझिए आपका कार्य बन गया। आज के दिन किया गया नया व्यापार आपको लाभ दिला सकता है। लेकिन किसी की राय जरूर ले लें। बता दें कि आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने से खुशी होगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक मजबूत होगी। अपनों के साथ वार्ता करते समय वाणी में माधुर्य बनाए रखें। अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। भाग्य 69 प्रतिशत साथ है।

कुंभ:

अनावश्यक खर्च आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। लेकिन सोच-समझकर खर्च करेंगे तो लाभ भी हो सकता है। आज काफी समय से चली आ रही टेंशन से निजात मिलेगी। दूसरों पर आंखें बंदकरके भरोसा करने से बचें। अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। किसी संपत्ति के क्रय- विक्रय के समय उसके सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम का समय पत्नी के साथ अच्छा बीतेगा। भाग्य 79 प्रतिशत साथ है।

मीन:

बेहद शुभ है आज का दिन। आज आपकी अपने प्रेमी से मुलाकात हो सकती है। अरसे बाद हुई यह मुलाकात आपके लिए खुशी का सबब बनेगी। इसके अलावा इस बात आज सुनी-सुनाई बातों पर भी भरोसा करने से बचें। अन्यथा आपको नुकसान भी हो सकता है। नौकरी में हैं तो आज आपके सभी कार्य तीव्र गति पकड़ेंगे, मनचाही मुराद पूरी हो सकती है। भाग्य 94 प्रतिशत साथ है।

 


Share

Leave a Reply