नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आज दिनांक 24 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 24 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज 24 जून का राशिफल

मेष:

आज आपके लिए दिन की शुरुआत बेहतर होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और कारोबार में बेहतरी आएगी। नए सम्पर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। हालांकि आज स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। आय के साधन में वृद्धि होगी। पास के किसी यात्रा पर जाने से लाभ होगा। भाग्य आज 75 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस की संभावना कम है। आज पत्नी की सेहत में सुधार होगा। व्यापार में साझेदारों के साथ तनाव हो सकता है। शाम तक स्थिति में सुधार आ जाएगा। आज भाग्य आपका 65 फीसदी साथ देगा।

मिथुन:

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। दिनभर भागदौड़ करने के बाद सायंकाल कुछ राहत मिलेगी। शुभचिन्तकों के आगमन से मनोबल बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी और निवेश में लाभ होगा। आपके भविष्य के लिए धन का संचय होगा। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च, व्यर्थ की परेशानी हो सकती है, अत: आज के दिन विशेष सतर्कता बरतें। आज कोई सामने से आकर आपकी मदद कर सकता है। इससे आपके और उनके संबंधों में भी सुधार होगा। परिवार के साथ शाम का वक्त अच्छी बीतेगा। आज भाग्य 55 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज आपकी आमदनी में बढ़ोत्तरी होगी। धन लाभ होगा, जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। कोई नया काम या अनुबंध मिल सकता है। लेकिन देखभाल कर ही कोई कार्य करें। आज आपका कोई पुराना रुका कार्य फिर से बनने की शुरुआत हो सकती है। मित्रों के सहयोग से आज आपको लाभ होगा। मन में अपनापन रहेगा। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज आपका सितारा अनुकूल है। हर मामले में आपको लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। धन आगमन के द्वारा कोष वृद्धि का संकेत मिल रहा है। लेन-देन के मामले में महत्वपूर्ण अनुबंध आपके पक्ष में हो सकता है। जिसका लाभ आपको भविष्य में प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी और संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिलेगा। आज भाग्य 90 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। आज का दिन विशेष शुभकारक है। आपसे वरिष्ठ व्यक्ति भी आपकी बात सुनेंगे। सभी अवाश्यक कार्य आसानी से बनते चले जाएंगे। संभव है कि पिछले कई मास से बंद पड़े माल का आगमन फिर से शुरू हो जाए। रात्रि का समय मित्रों व परिजनों में व्यतीत करने का सुअवसर मिलेगा। भाग्य 95 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं रहेंगी। यात्रा न करें, वाहन सावधानी पूर्वक चलाए। ऐसी कोई भी चीज न खरीदें जो जल्दी खराब होने वाली हो। कम दामों के लालच में कोई घटिया चीज न खरीदें। आज कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम होने की आशंका है। सावधान रहें। पड़ोसी से किसी बात पर अनबन भी हो सकती है। आज भाग्य 55 फीसदी साथ देगा।

धनु:

अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी, अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। करियर के मामले में नवयुवकों को लाभ होगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि की बात हो सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए भी लाभ वाला दिन है। किसी से खास अनुबंध हो सकता है। आज भाग्य 78 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगे। प्रभाव प्रताप में वृद्धि होगी। अत्यधिक परिश्रम के द्वारा योग्य आय के साधन बनते रहेंगे। दिन के उत्तरार्द्ध में स्वास्थ्य नरम, चोटादि का भय बना रहेगा। आज रात्रि के समय कहीं न जाएं। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।

कुंभ:

कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च, आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी, नई योजनाएं लाभ देंगी। आपके लिए आज का दिन अपेक्षाकृत शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति से बेहतर होगी। उन्नति के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। रात्रि के समय व्यापार के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है। लेकिन आपसी बातचीत से मामला हल हो जाएगा। आज भाग्य 86 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज कोई नया कार्य न करें, जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें, पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। कोर्ट कचहरी इत्यादि राज्य कार्यों में भी रुकावट उत्पन्न हो सकती है। दुर्घटना की आशंका है। जरूरी हो तभी घर से निकलें। वाहन चलाने में भी विशेष सावधानी रखें। नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। भाग्य 50 फीसदी साथ देगा।

 


Share

Leave a Reply