BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 12 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 12 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Share

आज 12 मार्च का राशिफल

मेष:

नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति की संभावना बन रही है। बृहस्पति धनु: राशि पर मार्गी होगा, इससे स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं। सायंकाल में विवाह आदि मंगल कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

वृषभ:

आज संपत्ति सुख में विस्तार होगा। परिवार में सुख व शांति का वातावरण बनेगा। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में ट्रासंफर उन्नति के साथ होगा। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें।

मिथुन:

नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति का योग बना हुआ है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन खान पान का स्तर बढ़ेगा, नए वस्त्रों के प्रति आपका रूझान बढ़ेगा। नौकरी तथा व्यवसाय में साझेदारी व साथियों का सहयोग पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें।

कर्क:

आज पश्चिम दिशा की राजकीय यात्रा का योग है। संतान सुख में वृद्धि तथा कहीं से वस्त्रादि का उपहार मिलेगा। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। सायंकाल से रात्रि तक अध्ययन, पठन-पाठन में मन लगेगा। रात्रि में शयन सुख की विशेषता रहेगी।

सिंह:

घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन से मन में प्रसन्नता व व्यस्तता रहेगी। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढऩे, अकस्मात् बड़ी मात्रा में में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें।

कन्या:

कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी, आय में यथोचित वृद्धि होगी। बौद्धिक कार्यों व लेखन आदि से भी आय होगी। क्रोध से बचें। संतान पक्ष से भी उच्च शिक्षा, शोधादि में सार्थक परिणाम मिलेंगे। आज संपत्ति से भी कुछ आय हो सकती है।

तुला:

आज आपकी इच्छा के विरूद्ध कोई कार्य मिल सकता है, जिससे आप असहज हो जाएंगे। परिवार में सर्वत्र सुख शान्ति रहेगी। अकस्मात् अनियोजित खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सायंकाल के समय धार्मिक साहित्य पढऩे में रूचि बढ़ेगी।

वृश्चिक:

माता का सानिध्य व आशीर्वाद विशेष रूप से फलीभूत होगा। बहुत समय से रूका हुआ धन किसी महापुरूष के सहयोग से प्राप्त हो जाएगा। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु:

राशि स्वामी बृहस्पति आज राशि से प्रथम भाव में मार्गी हो रहा है। द्वितीय भाव में शनि भी कार्यक्षेत्र में कठिनाई व परिश्रम की अधिकता रखेगा। बातचीत में संयत रहें, किसी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है।

मकर:

मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। द्वादश भाव में गुरू उत्तम संपत्ति प्रदान करेगा। आज आपके भाग्य का उदय, धन, कर्म, कीर्ति की वृद्धि, शत्रु चिन्ताओं का दमन प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अंत में सर्वत्र विजय, विभूति, सफलता की प्राप्ति होगी।

कुंभ:

आज कार्यक्षेत्र में अतिरिक्त जिम्मेदारी और धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। संपत्ति का विस्तार और संपत्ति से आय मे वृद्धि होगी। क्रोध से बचें, कहीं जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद उत्पन्न न हो जाए। सायंकाल के समय धार्मिक आयोजन में भागीदारी या धार्मिक यात्रा हो सकती है।

मीन:

आज आपका दिन मिश्रित फलकारक है। धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। संपत्ति से भी आय के नये स्रोत विकसित होंगे।

 


Share

Leave a Reply