BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 18 मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक 18  मार्च का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Share

आज 18 मार्च का राशिफल

मेष:

व्यावसायिक मामलों में फैसले लेते वक्त आपको सोच से काम करना होगा। सहजता और तेजी के साथ कईं मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे। अगर आप दूसरों से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं और उम्मीदें संजोते हैं और ऐसा सोचते हैं कि ऐसा होना चाहिए या फिर ऐसा नहीं होना चाहिए।

वृषभ:

आर्थिक मामलों में तकदीर आपका साथ देगी। स्थापित कारोबार का विस्तार होगा। साझेदारी करने की स्थिति बनेगी, लेकिन निजी संबंधो के मामले में त्रिपक्षीय रिश्ते अनुकूल साबित नहीं होंगे। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करना चाहिए तभी रूतबा बरकरार रख सकेंगे।

मिथुन:

आपने पहले से ही जो उम्मीदें संजोकर रखी हैं या फिर आप जैसा चाह रहे होंगे, उनके पूरा न होने से आप हताश हो सकते हैं। जब आपको जरूरत होगी तब आपको परिवार के सदस्यों और दोस्तों से मदद नहीं मिलेगी। इस कारण आप निराश हो सकते हैं।

कर्क:

युवाओं सरीखा ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के प्रति आपका रवैया उदार रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप युवा लोगो को प्रोत्साहित करने में सफल रहेंगे। आपकी पुत्री करियर के मामले में स्वतंत्र रूप से फैसला लेने वाली है। एक निजी संबंध प्रगाढ़ता में परिवर्तित होगा।

सिंह:

निजी संबंध प्रेमपूर्ण और प्रसन्नतादायक रहेंगे। संबंधों के मामले में मौजूदा वक्त यादगार है। कारोबार में सफलता मिलेगी और सौभाग्य भी साथ देगा। इस कारण आप खुलकर खरीददारी करेंगे। कार्यक्षेत्र में आप ईमानदारी से काम करना चाहेंगे। पारिवारिक रिश्तों को आप अच्छी तरह निभाएंगे।

कन्या:

आपके परिवेश में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। नए अवसर सामने आएंगे। कामयाबी पाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। एक तरफ तो आप कुछ बातों से स्वयं को आहत कर रहे हैं और दूसरी तरफ भावनाओं को आप छिपाना भी चाहते हैं। विचारों को खुलकर अभिव्यक्त करने का वक्त आ गया है।

तुला:

अतीत के एक दौर की समाप्ति हो रही है और एक नया दौर शुरू होने वाला है। जैसे ही आप व्यावसायिक परियोजना को पूरा कर लेते हैं, वैसे ही आप हल्का व तनावरहित महसूस करेंगे। नए अवसरों को सामना करने के लिए तैयार रहें। कईं संभावनाएं हैं, जिन्हें आपको तलाशना है।

वृश्चिक:

निजी व व्यावसायिक मामले में ऊर्जावान होकर साहस का परिचय देंगे। आप असंभव से दिखने वाले कार्यों और चुनौतियों से रूबरू होंगे और उनका समाधन निकालकर ही दम लेंगे। प्रेम प्रसंग के कारण आपका मूड खुशनुमा रहेगा। खुलकर खरीददारी करने से आपका बजट बिगड़ सकता है।

धनु:

जिंदगी जो भी घटनाएं आपके समक्ष पेश कर रही हैं, उनका भरपूर लुफ्त उठाएं, तभी आप अतीत के अपराधबोध, नकारात्मक विचारों आदि को भुला सकेंगे। अगर नकारात्मक विचारों को दूर करने की कोशिश नहीं की गई तो फिर भावनात्मक रूप से दु:खी होंगे।

मकर:

असमंजस के बादल छंटेंगे। पुराने तौर-तरीकों में सुधार करेंगे और आपके दृष्टिकोण में भी नयापन झलकेगा। आप बदलाव के एक महत्वपूर्ण मुहाने पर हैं। ध्यान की गहराइयों में जाएं, अस्तित्व की या परमसत्ता की अनुभूति होगी। पुरानी लतों को छोडऩे का वक्त आ चुका है।

कुंभ:

अतीत और भविष्य की योजनाओं में न डूबकर आप वर्तमान में रहें और हर लम्हे का आनंद उठाएं। अगर आप सचेत नहीं रहे, तो आपके साथ से एक सुनहरा मौका निकल सकता है या फिर आप एक शानदार निजी अनुभव से वंचित हो सकते हैं। अध्यात्म के प्रति रूझान बढ़ेगा।

मीन:

लोगों से संवाद स्थापित करने का वक्त है। व्यावसायिक और रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के साथ संपर्क स्थापित करें। निजी व व्यावसायिक मामलों को आप विलक्षण ढंग से और रचनात्मक प्रवृत्ति से अंजाम देंगे। अभिभावकों और उम्रदराज लोगों को आपके सहयोग की दरकार है।

 

 

 

 


Share

Leave a Reply