BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

आज दिनांक 29 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक  29 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Share

आज 29 मई का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक कार्यक्षेत्र में बहुत से पुराने रुके हुए काम में जान डालने का प्रयास करेंगे और सफल भी होंगे। धन प्राप्ति में मित्रों और बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिवार के लिए जरूरी संसाधनों को जुटाने में कुछ धन खर्च का योग भी बन रहा है। खर्चे नियंत्रण में रहेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों का सारा ध्यान कार्य क्षमता को बढ़ाने की तरफ रहेगा। विदेश से भी कुछ अच्छी सूचना आने के योग हैं। शुरुआती मुश्किलों के बाद धन प्राप्ति की भी संभावनाएं अच्छी हैं। धन समृद्धि बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। दिखावे के लिए धन खर्च करने से बचना ठीक रहेगा।

मिथुन:

मिथुन राशि के लोग आज एक अनजाने भय से ग्रसित रहेंगे। आप के उपयोग के लिए पूर्ण मात्रा में धन होने के बावजूद भी धन को लेकर चिंता बनी रहेगी। बहुत मेहनत के बाद ही कार्य पूरे होंगे। भाई-बहनों के ऊपर धन खर्च का योग बन रहा है। आत्मसंयम बनाए रखना अच्छा रहेगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को कोई भी फैसला करते वक्त आज अपने सबकॉन्शियस माइंड की बात पर जरूर ध्यान देना है। कार्यक्षेत्र में जोखिम लेकर कोई काम ना करें। प्रॉपर्टी से किराए के रूप में या किसी पुराने निवेश से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों को आज बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति की संभावना है। जो भी काम करेंगे उसमें सफल रहेंगे। आज प्रसन्न रहेंगे और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की भी आर्थिक मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए अच्छा समय है परंतु खर्चों को नियंत्रित रखना भी उतना ही जरूरी है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के लिए आज बहुत ही उत्तम दिन है। सभी काम आसानी से पूरे होंगे, दुश्मनों का नाश होगा बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति होने के योग हैं। भाग्य पूरा सहयोग दे रहा है। धन को आगे इन्वेस्ट करने का भी योग है। इसमें आपको काफी मात्रा में लाभ हो सकता है।

तुला:

तुला राशि के जातकों के सभी काम छोटी-मोटी परेशानियों के बाद आसानी से पूरे होंगे। मित्रों वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। सरकारी मदद मिलने के पूरे चांस हैं। सेहत का ध्यान रखना भी आज जरूरी रहेगा। लोगों की बातों में ना आएं और स्वयं के फैसले पर ज्यादा विश्वास करें। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को स्वार्थी होने से बचना चाहिए। बड़ी सफलता के लिए दूसरों का सहयोग बहुत जरूरी है। आपकी कटु वाणी कार्यक्षेत्र में आपके रिश्ते खराब कर सकती है। आपका जोश और आत्मविश्वास उच्च का रहेगा। जिसे सही ढंग से उपयोग करके सफलता की नई कहानी लिख सकते हैं। धन प्राप्ति के लिए बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

धनु:

धनु राशि के जातक के लिए बहुत अच्छा दिन है सही प्लानिंग और मैनेजमेंट का प्रयोग करके प्रॉडक्शन बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। उच्च अधिकारियों की प्रशंसा का पात्र बनेंगे। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना है। जोश में आकर खर्च करने से बचें।

मकर:

मकर राशि के जातक अपने सहयोगियों को पीछे छोड़कर आगे बढऩे में कामयाब रहेंगे। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और धन प्राप्ति के नए स्रोत बनाने में कामयाब रहेंगे। श्रद्धा से पूजापाठ करेंगे, तो मन भी शांत रहेगा।

कुंभ:

इस राशि के जातकों को आज दूसरों को क्रिटिसाइज करने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में आप बहुत आक्रमक रूप से काम करेंगे। जिसकी वजह से दूसरे भी अपने काम को जल्दी खत्म करने का प्रयास करेंगे। धन प्राप्ति की संभावनाएं अच्छी बनी हुई है। खर्चे नियंत्रण में रहेंगे।

मीन:

मीन राशि के जातकों की अति संवेदनशीलता उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। आज सोच को सकारात्मक रखेंगे तो अच्छा रहेगा। आज पराक्रम को दिखाने का समय है उसी के द्वारा आपको कार्य में सफलता मिलेगी। धन प्राप्ति की दिशा में किए हुए सभी प्रयास सफल होंगे। खर्च की भी अधिकता रहेगी।

 


Share

Leave a Reply