नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आज दिनांक 8 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज दिनांक  8 मई का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
Share

आज 8 मई का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातको को कामकाज में शुरुआत में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, परंतु अंत में सब कुछ ठीक हो जाएगा लाभ के अवसर बन रहे हैं। अधिकारियों के साथ रिश्ते सुधरेंगे। पैसा अर्जित करने के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के अत्यधिक प्रयास के बावजूद उनके बॉस उनके काम में नुक्स निकालेंगे, जिसकी वजह से मन कुछ खिन्न हो सकता है। धन प्राप्ति के लिए समय ठीक नहीं है। स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए कुछ धन खर्च का योग है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय कोई नई ट्रेनिंग लेने का भी है जो कि उनके कार्यक्षेत्र को और मजबूत बनाने में योगदान देगी। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। दूसरों की मदद के लिए धन खर्च का योग भी है।

कर्क:

कर्क राशि के जातक आज बहुत फोकस होकर काम करेंगे। उनके बेहतरीन काम की वजह से उन्हें मान-सम्मान भी मिलेगा। धन प्राप्ति के उत्तम योग बन रहे हैं। शेयर में निवेश फायदेमंद रहेगा।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में चले आ रहे प्रयास सफल होंगे। तरक्की के लिए यात्रा बहुत जरूरी है परंतु कुछ इंतजार करना ही परिस्थिति की मांग है। जितना ज्यादा सुरक्षित रहेंगे उतना अच्छा है। धन प्राप्ति के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। आपकी गुप्त योजनाएं कामयाब रहेंगी। धन के निवेश से अधिक से अधिक लाभ कमाना ही आपकी प्राथमिकता रहेगी। धन को लेकर अधिक चिंता की जरूरत नहीं है।

तुला:

तुला राशि के जातक मन वचन कर्म से पूर्ण तल्लीनता से अपने काम करेंगे और सफल रहेंगे। पार्टनर का सहयोग धन प्राप्ति में बहुत मदद करेगा। कुछ धन खर्च का योग भी हैं। मन शांत रहेगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने काम को पूरी क्षमता से निपटाना है। आज आपकी प्रतिभा ही आपको लाभ देगी। भाग्य का सहयोग कम मिलेगा। धन लाभ में प्रतिद्वंदी कुछ रोड़े अटका सकते हैं।

धनु:

धनु राशि के जातक आज कुछ जोखिम लेकर काम करेंगे और उसमें सफल भी होंगे। धन प्राप्ति तो होगी परंतु उससे ज्यादा खर्चे होने की वजह से मन परेशान रहेगा।

मकर:

मकर राशि के जातकों को दूसरों के काम की जिम्मेदारी भी आज उठानी पड़ सकती है। जिससे काम का प्रेशर दोगुना हो जाएगा और मन खिन्न रहेगा। धन प्राप्ति को संचित करने में कामयाब होंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों की कार्यक्षेत्र में एनर्जी देखने लायक होगी। सभी काम तेजी से निपटा देंगे। भाग्य आज आपके फेवर में है। निर्भीक होकर काम करेंय़ धन की प्राप्ति जरूर होगी।

मीन:

मीन राशि के जातकों को इमोशनल होकर कोई भी डिसीजन लेने से बचना चाहिए। गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी रखना जरूरी है। मन को फोकस करने के लिए कुछ मेडिटेशन जरूर करें। मन की चंचलता काम में भी परेशानियां पैदा कर सकती हैं। धन प्राप्ति के लिए अच्छा समय है

 


Share

Leave a Reply