आज दिनांक 31 दिसम्बर का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
आज 31 दिसम्बर का राशिफल
इसके अलावा हम जल्द आप लोगो के लिए ज्योतिष सम्बन्धी सवाल के जवाब देने का भी कार्य करने जा रहे है जिसमे आपके द्वारा पूछे गए सवालो का जवाब हम आपको देंगे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य के द्वारा
मेष:
राशि का स्वामी मंगल-पापग्रहों की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। अन्यथा कार्यक्षेत्र में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल के समय कोई रुका हुआ काम बनने की संभावना है।
वृषभ:
आज का दिन संतोष और शांति का है। राजनैतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन-सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नये अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठ में वृद्धि होगी।
मिथुन:
राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। दिन ढलने के साथ ही कोई रुका हुआ कार्य भी संपन्न होने का योग बन रहा है।
कर्क:
चंद्रमा सप्तम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत कर रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी।
सिंह:
राशी का स्वामी सूर्य शत्रु ग्रहों के बीच में आ गया है। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी।
कन्या:
राशि स्वामी बुध सुख की वृद्धि कर रहा है। इससे रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होने का योग बन रहा है। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।
तुला:
आज कार्यक्षेत्र में आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। कार्य संबंधी पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा।
वृश्चिक:
आज पास और दूर की सकारणीय यात्रा भी हो सकती है। बिजनस में बढ़ती प्रॉग्रेस से खुशी मिल सकती है। विद्यार्थियों को मानसिक बौद्धिक भार से छुटकारा मिलेगा। सांयकाल समय घूमने- फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। आपका दिमाग भी रिलेक्स होगा।
धनु:
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन-सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ का लाभ भी मिलेगा। सांयकाल से लेकर रात्रिपर्यंत सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
मकर:
आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। किसी नए साझेदार के जुडऩे से आपके कारोबार को भी गति मिलेगी। नौकरी में बदलाव के बारे में विचार कर रहे हैं तो आज किए गये प्रयासों में सफलता का योग है। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी मिलेगा।
कुंभ:
राशि का स्वामी शनि अब मार्गी चल रहा है। अत: निर्मूल विवाद अकारण शत्रुपत्ति, अपनी बुद्धि द्वारा किये कार्यों में ही हानि और निराशा मिलने का योग बन रहा है। ऐसे में बहुत सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। बेहतर होगा किसी वरिष्ठ की भी राय ले लें।
मीन:कार्य-व्यवसाय में कई दिनों से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी रचनात्मक और कलात्मक काम को पूरा करने में दिन बीतने का योग है। इसके अलावा आज आपको मन पसंद काम मिलने का भी योग है। किसी नई योजना के बारे में भी विचार कर सकते हैं। इसे पूरा करने के लिए आपके सीनियर्स भी सहयोग करेंगे।







.jpeg)












